सेंट लुईस , अमेरिका ( निकलेश जैन ) में चल रहे विश्व की शीर्ष महिला खिलाड़ियों के मुक़ाबले में भारत की ग्रांड मास्टर और दो बार की विश्व कांस्य पदक विजेता हरिका द्रोणावल्ली   अंतिम राउंड में जीतकर तीसरे स्थान पर आने से चूक गयी और इन्हे 5 वे स्थान से संतोष करना पड़ा ।

अंतिम मुक़ाबले में वह अमेरिका की इरिना कृष के सामने काले मोहरो से खेलते हुए किंग्स इंडियन डिफेंस में शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और बोर्ड के अधिकतर हिस्से में इरिना नें नियंत्रण करते हुए 49 चालों में जीत दर्ज की । 

खैर प्रतियोगिता में सबसे आगे चल रही रूस की गुनिना वालेंटिना और  दूसरे स्थान पर  काबिज रूस की ही अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टिनीयुक नें आपस में ड्रॉ खेलते हुए अपनी स्थिति बरकरार रखी और इस प्रकार वालेंटिना 7 अंको के साथ पहले और कोस्टिनीयुक 6.5 अंको के साथ दूसरे  स्थान पर रही । 

हरिका को हराकर 5.5 अंक बनाने वाली वाली मेजबान अमेरिका की इरिना कृष को तीसरा  , 5 अंक बनाने वाली जॉर्जिया की नाना द्रागडीजे को चौंथा स्थान हासिल हुआ । जबकि हरिका 4.5 अंको के साथ 5 वे स्थान पर रही । 

क्रैन्स कप फ़ाइनल रैंकिंग 

Rk.NameRtg.Nt.Pts.n
1
2
3
4
5
6
7
8
9
10
TBPerf.
1
GM
2501
7.0
9
27.50
2696
2
GM
2532
6.5
9
25.75
2638
3
GM
2435
5.5
9
25.50
2563
4
GM
2513
5.0
9
18.50
2517
5
GM
2471
4.5
9
19.75
2479
6
WGM
2468
4.5
9
16.50
2479
7
WGM
2428
3.5
9
12.75
2404
8
GM
2476
3.0
9
12.75
2353
9
GM
2491
3.0
9
11.75
2352
10
WGM
2466
2.5
9
10.75
2313
TBs: Sonneborn-Berger
देखे शतरंज समाचार में और पाये सभी खबरे !