

शारजाह मास्टर्स शतरंज – प्रज्ञानन्दा की लगातार दूसरी जीत , सयुंक्त बढ़त पर पहुंचे
शतरंज इतिहास के सबसे मजबूत ओपन इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट का दूसरा राउंड 39 मुकाबलों मे से सिर्फ 10 परिणाम लेकर आया जबकि 29 मुक़ाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए । दूसरे दिन के बाद सिर्फ दो खिलाड़ी भारत के आर प्रज्ञानन्दा और विश्व महिला शतरंज चैम्पियन जू वेंजून दो ही ऐसे खिलाड़ी है जो 2 अंको ओर खेल रहे है और अगले राउंड में दोनों के बीच मुक़ाबला होगा ।
प्रज्ञानन्दा और जू के बीच इससे पहले दोनों के बीच 2019 में एक मुक़ाबला हुआ था जिसमें उस समय 13 वर्षीय प्रज्ञानन्दा जीतने में सफल रहे थे ।

दूसरे राउंड में प्रज्ञानन्दा का मुक़ाबला था हमवतन रौनक साधवानी से

सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए प्रज्ञानन्दा नें राय लोपेज एक्स्चेंज वेरिएशन में रौनक के राजा के ओर के हिस्से में शुरुआत से दबाव बनाना शुरू कर दिया था

पर खेल की 15वीं चाल में रौनक अपने घोड़े की कुछ चाले चलते समय उनके राजा पर होने वाले आक्रमण को ठीक तरह से नहीं समझ पाये और उसके बाद उनका खराब ऊंट और राजा की खराब स्थिति 37 चालों में उनकी हार का कारण बनी ।

वहीं भारत के दिग्गज खिलाड़ी विदित गुजराती को चीन की महिला विश्व शतरंज चैम्पियन जू वेंजून के हाथो अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा ,
_MZSZ9_1024x714.jpeg)
विदित सफ़ेद मोहरो से वेंजून के खिलाफ सफ़ेद मोहरो से किंग्स पान ओपनिंग में एंडगेम में लगातार गलतियों के चलते 51 चालों में बाजी हार गए । तीन साल बाद चीन के बाहर कोई क्लासिकल टूर्नामेंट खेल रही वेंजून के लिए यह एक बड़ी जीत मानी जाएगी ।

अन्य प्रमुख परिणामों में ईरान के परहम मघसूदलू नें उक्रेन के अंटोन कोरोबोव से

,भारत के डी गुकेश नें बुल्गारिया के इवान चेपारिनोव से

, भारत के एसएल नारायनन नें चीन के यू यांगयी से ,

भारत के अर्जुन एरिगासी नें टरकी जे यिलमज मुस्तफा से ,

भारत के अरविंद चितांबरम नें रूस के आन्द्रे एसीपेंकों से और

भारत के निहाल सरीन नें जॉर्जिया के मिखाइल मिखिश्विली से बाजी ड्रॉ खेली ।

पहला मुक़ाबला ड्रॉ खेलने वाले सेथुरमन नें दूसरा मुक़ाबला जीतकर अच्छी शुरुआत कर ली है






_REYQY_1280x720.jpeg&w=3840&q=75)

