

शारजाह मास्टर्स - गुकेश को दूसरी तो विदित को तीसरी वरीयता , अर्जुन , प्रज्ञानन्दा और निहाल पर भी होंगी नजरे !
शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट अब शुरू होने में सिर्फ कुछ ही दिन शेष है और अब सबकी नजरे इसमें खेल रहे दिग्गज खिलाड़ियों पर लग गयी है ,शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों के अलावा इसमें दुनिया भर के कई बड़े नाम भाग ले रहे है ।

ईरान के बड़े नाम पूर्व विश्व जूनियर विजेता 2734 रेटिंग वाले परहम मघसूदलू प्रतियोगिता के शीर्ष वरीय खिलाड़ी होंगे

2732 रेटिंग के साथ भारत के डी गुकेश को दूसरी तो

2731 रेटिंग के साथ विदित गुजराती को तीसरी वरीयता दी गयी है

अर्जुन , प्रज्ञानन्दा और निहाल को क्रमशः आठवीं , नौवीं और सोलहवीं वरीयता दी गयी है
भारतीय दल में अन्य खिलाड़ियों में एसएल नारायनन ,अरविंद चितांबरम ,मुरली कार्तिकेयन , रौनक साधवानी ,एसपी सेथुरमन ,आर्यन चोपड़ा ,अभिमन्यु पौराणिक ,लियॉन मेन्दोंसा ,हर्षा भारतकोठी और अधिबन भास्करन भी इसमें भाग ले रहे है

यह टूर्नामेंट कितना कठिन है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते है की इसमें विश्व महिला शतरंज चैम्पियन जू वेंजून को 70वीं वरीयता मिली है
Starting rank
चेसबेस इंडिया इस प्रतियोगिता का खास कवरेज मैच स्थल से ही करने जा रहा है तो हर जानकारी के लिए जुड़े रहे हमारे साथ

शारजाह मास्टर्स 2019 का नजारा

तो आपको क्या लगता है ? क्या कोई भारतीय जीतेगा यह खिताब ?


मैच कार्यक्रम

मास्टर्स वर्ग के कुल पुरुष्कार 45000 डॉलर है







_REYQY_1280x720.jpeg&w=3840&q=75)
