दुनिया के सबसे बड़े शतरंज मुकाबले यानी FIDE वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का आगाज आज, 24 नवंबर से होने जा रहा है। भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश और उज्बेकिस्तान के जावोखिर सिंदारोव के बीच विश्व खिताब के लिए महामुकाबला खेला जाएगा।

दोनों खिलाड़ियों के बीच पहला मुकाबला आज भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान हुए ड्रॉ ऑफ लॉट्स में गुकेश के हिस्से काले मोहरे आए

पहले गेम में सिंदारोव सफेद मोहरों से खेलेंगे, जबकि गुकेश काले मोहरों के साथ अपनी चुनौती पेश करेंगे।


इस बार विश्व शतरंज चैंपियनशिप के सभी मुकाबले स्विट्जरलैंड के जिनेवा के पास स्थित फोंदासियों मार्तिन बोडमेर में खेले जाएंगे।

वर्ष 1971 में स्थापित यह संस्थान दुनिया के प्रतिष्ठित ऐतिहासिक पुस्तकालयों और संग्रहालयों में शामिल है। यहां करीब डेढ़ लाख दुर्लभ पुस्तकें, दस्तावेज और पांडुलिपियां संरक्षित हैं। इसकी ऐतिहासिक महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्ष 2015 में इसके संग्रह को यूनेस्को की 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' सूची में शामिल किया गया था। ऐसे ऐतिहासिक स्थल पर विश्व खिताब के लिए होने वाला यह महामुकाबला इसे और भी खास बनाता है।


"विश्व चैंपियन की ट्रॉफी" - 64 खानों की जंग का सबसे बड़ा इनाम !



विश्व चैंपियनशिप के आधिकारिक कमेंट्री पैनल में होंगे ग्रैंडमास्टर पीटर लेको और पीटर स्विडलर!

वहीं, भारतीय दर्शकों के लिए ChessBase India और Chess.com India की ओर से विशेष लाइव कवरेज होगी, जिसमें सागर शाह, तानिया सचदेव, अमृता मोकल, हर्षित राजा, सहज ग्रोवर और साहिल टिक्कू कमेंट्री करते नजर आएंगे।

अब देखना दिलचस्प होगा कि विश्व चैंपियन गुकेश अपने खिताब की रक्षा जीत के साथ शुरू कर पाते हैं या सिंदारोव पहले ही मुकाबले में बड़ा उलटफेर करते हैं!