chessbase india logo

 गौर​व और वैशाली - भारत के जूनियर नेशनल चैम्पियन

by निकलेश जैन - 16/10/2016

वो हार मानना नहीं जानते वो अब दबाव में नहीं आते , चाहे जो भी हो वो वापसी करना और जीतना जानते है , भारत जिसके लिए सदियों से विख्यात रहा वो सार्वकालिक गुण  इस पीढ़ी में फिर से नजर आने लगे है , भविष्य के ये सितारे भारत को  बहुत आगे ले जाएंगे !! माँ गोदावरी के तट पर बसे राजमुंदरी ,आंध्र प्रदेश में 46वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता (बालक ) और 31 वीं राज्य जूनियर शतरंज स्पर्धा (बालिका ) में बिहार के 14 वर्षीय कुमार गौरव और तमिलनाडू की 15 वर्षीय आर वैशाली नें वर्ष 2016 के अंडर 19 वर्ग के राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिए ! बिहार से आने वाले गौरव का गौरवगान बिहार शतरंज में एक नयी जान फूकेगा । उनके हार ना मानने वाले जज्बे की जितनी तारीफ की जाए कम है ! वैशाली जितनी सरल है उनका खेल उतना ही शानदार और जटिल है पिछले कुछ समय से लय खोज रही वैशाली नें एकदम एकतरफा अंदाज में शानदार जीत दर्ज की , नूबेर की वापसी उनके स्तर को दिखा ही गयी और नन्हें उस्ताद रौनक की तारीफ में तो शब्द ही नहीं है ! ओड़ीसा की रुतुंभरा और बंगाल की अर्पिता सभी को बहुत बहुत बधाई !! पढे यह लेख 

 

 

राजमुंदरी ,आंध्र प्रदेश में 46वीं राष्ट्रीय जूनियर शतरंज प्रतियोगिता (बालक ) और 31 वीं राज्य जूनियर शतरंज स्पर्धा (बालिका ) में बिहार के 14 वर्षीय कुमार गौरव और तमिलनाडू की 15 वर्षीय आर वैशाली नें वर्ष 2016 के अंडर 19 वर्ग के राष्ट्रीय खिताब अपने नाम कर लिए दोनों के लिए यह उनका पहला राष्ट्रीय जूनियर खिताब है । गौरव तो लंबे समय बाद बिहार से भारतीय टीम में जगह बनाने वाले खिलाड़ी है वही वैशाली के लिए यह जीत उनकी शानदार वापसी साबित हुई यूथ ओलंपियाड के समय से खराब लय में चल रही वैशाली नें कुल 9.5 अंक बनाते हुए 1.5 अंको के बड़े अंतर से खिताब जीतकर एक नया रिकार्ड बना दिया ।

बालक वर्ग में आज थोड़ी देर के लिए ऐसा लगा जैसे खिताब गौरव के हाथ से छूट सकता है

 

  आज गौरव को आज अंतिम चक्र में तमिलनाडु के एस प्रसन्ना के हाथो हार झेलनी पड़ी और ऐसे में उनके और प्रतियोगिता में शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद जोरदार वापसी करने वाले शीर्ष वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र के नूबेर शाह के बराबर 8.5 अंक हो गए पर टाई ब्रेक के आधार पर गौरव खिताब जीतने में सफल रहे ।

 

उनकी जीत बिहार जैसे राज्यो के लिए क्या महत्व रखती है उसका अंदाजा अंतर्राष्ट्रीय आर्बिटर और मूलतः बिहार के रहने वाले श्री धर्मेन्द्र कुमार जी की इस सोशल मीडिया में किए गए पोस्ट से हो जाता है ! उम्मीद में उनकी जीत बिहार में शतरंज को बढ़ावा देने में मददगार होगी !!

 

[Event "National Juniors Chess Championship-2016"]
[Site "?"]
[Date "2016.10.16"]
[Round "11"]
[White "Kumar, Gaurav"]
[Black "Prasannaa.S"]
[Result "0-1"]
[ECO "B00"]
[WhiteElo "1926"]
[BlackElo "2158"]
[PlyCount "66"]
[EventDate "2016.??.??"]
[TimeControl "5400+30"]
1. e4 a6 2. d4 e6 3. Nf3 b5 4. a4 b4 5. a5 Bb7 6. Bd3 d5 7. Qe2 Nf6 8. e5 Ne4
9. Nbd2 Nxd2 10. Bxd2 c5 11. dxc5 Bxc5 12. Ng5 Nc6 13. Nxh7 Bd4 14. c3 Bxe5 15.
cxb4 Bd6 16. Qg4 Ne5 17. Qd4 Nxd3+ 18. Qxd3 Be7 19. f4 d4 20. Ng5 e5 21. Qf5
Bxg5 22. fxg5 O-O 23. O-O Qd5 24. Qh3 Rac8 25. Rac1 Rxc1 26. Rxc1 e4 27. Rc5
Qe6 28. Qg3 e3 29. Be1 Re8 30. Rc7 d3 31. Rxb7 d2 32. Rb6 Qe5 33. Rd6 Qxd6 0-1

 

 

नूबेर शाह नें शानदार वापसी की और महाराष्ट्र का मान बढ़ाया !! 

 

[Event "National Juniors Chess Championship-2016"]
[Site "?"]
[Date "2016.10.16"]
[Round "11"]
[White "Mohammad Nubairshah Shaikh"]
[Black "Krishna Teja, N."]
[Result "1-0"]
[ECO "E45"]
[WhiteElo "2418"]
[BlackElo "2268"]
[PlyCount "117"]
[EventDate "2016.??.??"]
[TimeControl "5400+30"]
1. d4 Nf6 2. c4 e6 3. Nc3 Bb4 4. e3 b6 5. Nge2 Ba6 6. a3 Bxc3+ 7. Nxc3 d5 8. b3
O-O 9. Be2 Nc6 10. cxd5 Bxe2 11. Nxe2 Qxd5 12. O-O Na5 13. Rb1 Rfd8 14. f3 Nb7
15. e4 Qa5 16. a4 Ne8 17. b4 Qh5 18. Qc2 Qh4 19. Qc6 Nbd6 20. Bf4 Qe7 21. Rfd1
Qd7 22. d5 Qxc6 23. dxc6 f6 24. Bxd6 Rxd6 25. Rxd6 Nxd6 26. Nd4 Kf7 27. Nb5
Nxb5 28. axb5 a5 29. Ra1 a4 30. Ra3 e5 31. Kf2 Ke6 32. Ke3 g6 33. Kd2 f5 34.
Kc3 f4 35. Kb2 Ke7 36. Kc2 g5 37. g4 h6 38. Kb2 Ke8 39. Ra1 a3+ 40. Ka2 Rd8 41.
h4 Rd3 42. hxg5 hxg5 43. Rh1 Rxf3 44. Rh8+ Ke7 45. Rh7+ Ke8 46. Rxc7 Rc3 47.
Rg7 Rc4 48. Rxg5 Rxe4 49. Rg8+ Kf7 50. c7 Rc4 51. c8=Q Rxc8 52. Rxc8 f3 53. Rc1
e4 54. Kb3 Kf6 55. Kc3 Kg5 56. Kd2 Kf4 57. g5 e3+ 58. Kd3 f2 59. Ke2 1-0

 

 

छोटे उस्ताद 11 वर्षीय महाराष्ट्र के रौनक साधवानी जैसे खिलाड़ी भारत का भविष्य बेहद सुनहरा है इस बात का संकेत है 

 

बालक वर्ग प्रथम तीन सितारे  

भारत के समस्त राज्यो से चयनित होकर आए  करीब सवा दो सौ खिलाड़ी भारतीय टीम में चयनित होने के लिए आए थे और अब बालक वर्ग और बालिका वर्ग में प्रथम चार खिलाड़ी अगले वर्ष इटली में होने वाली विश्व जूनियर प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

 

बालक वर्ग की रैंकिंग !

Rk.   Name Rtg FED 1.Rd 2.Rd 3.Rd 4.Rd 5.Rd 6.Rd 7.Rd 8.Rd 9.Rd 10.Rd 11.Rd Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1   Kumar Gaurav 1926 IND 108b1 15w1 3b0 70w1 5b1 2w½ 9w1 4b1 12w1 11b1 6w0 8,5 0,5 8,0 75,0 79,0 58,75
2   Mohammad Nubairshah Shaikh 2418 IND 59w1 43b1 10w1 16b½ 6w½ 1b½ 28w½ 21b½ 32w1 30b1 5w1 8,5 0,5 6,0 71,5 77,5 59,00
3 CM Sadhwani Raunak 2173 IND 98w1 39b1 1w1 9b½ 12w0 37b1 47w1 11b1 5w0 21b1 4w½ 8,0 0,0 7,0 73,0 77,5 54,25
4   Muthaiah Al 2299 IND 83b1 35w1 33b1 17w1 11b½ 9b1 12w0 1w0 24b1 31w1 3b½ 8,0 0,0 7,0 72,0 77,0 53,25
5 IM Krishna Teja N 2268 IND 61w1 18b½ 28w1 37b½ 1w0 69b1 46w1 56w1 3b1 15w1 2b0 8,0 0,0 7,0 69,5 75,0 51,25
6   Prasannaa.S 2158 IND 65b1 69w1 102b1 14w½ 2b½ 18w0 57b1 29w1 15b0 42w1 1b1 8,0 0,0 7,0 68,0 72,5 50,50
7 FM Rajdeep Sarkar 2306 IND 50w1 56b½ 46w1 60b½ 23w½ 36b½ 42w1 28b1 11w0 37b1 12w1 8,0 0,0 6,0 65,5 71,0 50,75
8 WFM Tarini Goyal 2203 IND 82b½ 52w1 18b½ 69w1 47b½ 102w½ 22b½ 38w½ 34b1 29w1 15b1 8,0 0,0 5,0 63,0 67,5 49,50
9 IM Das Sayantan 2388 IND 62b1 20w1 22b1 3w½ 16b1 4w0 1b0 34w0 48w1 28b1 31b1 7,5 0,0 7,0 71,0 76,5 49,50
10   Sai Agni Jeevitesh J 2077 IND 91b1 64w1 2b0 102w0 50b1 75w1 56b0 55w1 35b1 19w1 11b½ 7,5 0,0 7,0 62,5 67,0 44,25

 

बालक वर्ग में बिहार के कुमार गौरव 8.5 अंक के साथ पहले , महाराष्ट्र के नुबेर शाह 8.5 अंको के साथ दूसरे ,महाराष्ट्र के 11 वर्षीय रौनक साधवानी 8 अंको के साथ तीसरे ,तमिलनाडू के अल मुथैया 8 अंक के साथ चयनित होने में सफल रहे । वही आंध्र प्रदेश के कृष्णा तेजा 5वे स्थान पर रहे ।

 

                                          वैशाली जैसा खेली ऐसे में अगर वह बालक वर्ग में भी खेलती तो चयनित तो होती ही खिताब की दावेदार भी होती 

 

बालिका वर्ग में तमिलनाडू की आर वैशाली 9.5 अंक बनाकर पहले , ओड़ीसा की रुतुंभरा 8 अंक बनाकर दूसरे , बंगाल की अर्पिता भी 8 अंक बनाकर तीसरे ,आंध्र प्रदेश की लस्या जी भी 8 अंक बनाकर चौथे स्थान पर रही ,वहीं पांचवे स्थान पर 7.5 अंको के साथ केरला की मेघना रही

 

 

ओड़ीसा की रुतुंभरा 8 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर रही 

बंगाल की अर्पिता भी 8 अंक बनाकर तीसरे स्थान पर रही 

भारत की तीन प्रतिभावान बेटियाँ !! बेटी पढ़ाओ - बेटी बचाओ  और बेटी खिलाओ भी !!

 

आयोजको द्वारा आर्बिटर आनंद बाबू को भी सम्मानित किया गया !

 

बहन और भाई की यह करश्माई जोड़ी भारत की शतरंज को नए आयाम देगी 

 

[Event "National Juniors Chess Championship-2016"]
[Site "?"]
[Date "2016.10.16"]
[Round "11"]
[White "Vaishali R"]
[Black "Jishitha D"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "B47"]
[WhiteElo "2295"]
[BlackElo "1884"]
[PlyCount "69"]
[EventDate "2016.??.??"]
[TimeControl "5400+30"]
1. Nf3 c5 2. e4 e6 3. d4 cxd4 4. Nxd4 Nc6 5. Nc3 Qc7 6. Be2 a6 7. O-O Nf6 8.
Be3 Bb4 9. Na4 Be7 10. Nxc6 bxc6 11. Nb6 Rb8 12. Nxc8 Qxc8 13. Bd4 O-O 14. e5
Nd5 15. c4 Nf4 16. Bf3 Ng6 17. Be4 d5 18. exd6 Bxd6 19. c5 Be7 20. Qa4 e5 21.
Bc3 Bxc5 22. Qxc6 Qxc6 23. Bxc6 Bd4 24. Bxd4 exd4 25. b3 Rfd8 26. Rad1 Rb6 27.
Be4 Nf4 28. Rd2 g6 29. g3 Re6 30. Bf3 Nh3+ 31. Kg2 Ng5 32. Rfd1 Red6 33. Rd3 a5
34. Re1 f6 35. Bb7 1/2-1/2

 

 

बालिका वर्ग की रैंकिंग !!

Rk.   Name Rtg FED 1.Rd 2.Rd 3.Rd 4.Rd 5.Rd 6.Rd 7.Rd 8.Rd 9.Rd 10.Rd 11.Rd Pts.  TB1   TB2   TB3   TB4   TB5 
1 WIM Vaishali R 2295 IND 40w1 26b1 7w0 31b1 27w1 4b1 3w1 18b1 2w1 12b1 6w½ 9,5 0,0 9,0 70,5 76,0 64,75
2 WFM Bidhar Rutumbara 1911 IND 30w1 22b1 31w½ 15b½ 16w1 12b½ 5w1 7w1 1b0 10w1 3b½ 8,0 0,0 6,0 72,5 78,5 55,00
3 WFM Arpita Mukherjee 2040 IND 39b1 17w½ 25b½ 8w1 13b1 15w1 1b0 10w1 12w½ 18b1 2w½ 8,0 0,0 6,0 72,0 77,5 54,00
4 WFM Lasya.G 2106 IND 38w1 23b½ 37w1 21b½ 36w1 1w0 13b½ 16b1 5w½ 19b1 18w1 8,0 0,0 6,0 67,5 73,0 49,75
5   Meghna C H 1794 IND 52b1 56w1 20b1 10w1 7w½ 18b0 2b0 17w1 4b½ 15w½ 13b1 7,5 0,0 6,0 69,0 73,5 47,75
6   Jishitha D 1884 IND 51w1 34b1 18w½ 12b0 35w1 68b1 10b0 56w1 7b½ 8w1 1b½ 7,5 0,0 6,0 66,5 71,0 45,25
7   Sunyuktha C M N 1907 IND 44b1 42w1 1b1 19w1 5b½ 10w½ 18w½ 2b0 6w½ 11b½ 16w1 7,5 0,0 5,0 71,5 77,0 51,25
8   Deodhar Vrushali Umesh 1699 IND 71w1 68b0 30w1 3b0 50w1 31b0 44w1 51b1 21w1 6b0 28w1 7,0 0,0 7,0 61,5 64,5 37,00
9   Thakare Seeya 1546 IND 15w0 46b1 66w1 16b0 51w0 60b1 30w1 27b1 19w0 26b1 42w1 7,0 0,0 7,0 57,5 61,0 36,00
10 WIM Chitlange Sakshi 2205 IND 49w1 36b1 27w1 5b0 26w1 7b½ 6w1 3b0 25w½ 2b0 32w1 7,0 0,0 6,0 68,5 73,5 43,00

Photo by - I ANIL KUMAR (आई अनिल कुमार )  

 

अगर आप शतरंज किसी को सिखाना चाहते है तो आप यह  किताब  शतरंज बिना कोई पैसे दिये हमारी शॉप से ले सकते है :
अपने खेल को बेहतर करने के लिए बेहतरीन सॉफ्टवेयर यंहा से खरीदें 
  अगर आप हिन्दी मे लेख /रिपोर्ट लिखना चाहते है तो  ईमेल करे 
email address: nikcheckmatechess@gmail.com

 


Contact Us