Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

टाटा स्टील मास्टर्स R7 : हरिकृष्णा -कार्लसन से बांटा अंक

by Niklesh Jain - 24/01/2021

टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज का सातवाँ राउंड अब तक के सबसे ज्यादा परिणाम देने वाला राउंड रहा और सात मे से पाँच मैच मे जीत हार तय करके गया । बड़ी बात यह रही की प्रतियोगिता मे की राउंड सात के बाद शीर्ष स्थान पर काफी बदलाव हुआ है, हालांकि आधा अंक का अंतर होने की वजह से शीर्ष 7 स्थान मे हर कोई विजेता बनने का दावेदार है । सातवाँ राउंड भारत के पेंटाला हरिकृष्णा के लिए बेहद खास था क्यूंकी सामने थे विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और हरि नें काले मोहरो से एक बेहद आसान ड्रॉ खेलकर अपनी ख़िताबी उम्मीद कायम रखी है । इस राउंड मे नीदरलैंड के अनीश गिरि और वान फॉरेस्ट , अमरीका के फबियानों करूआना,रूस के आन्द्रे एसीपेंकों और फीडे के अलीरेजा फिरौजा नें अपनी जीत का परचम लहराया । हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर लगातार हिन्दी भाषा मे खेल का सीधा विश्लेषण किया गया , पढे यह लेख ..... 



टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज – हरिकृष्णा नें विश्व चैम्पियन कार्लसन से बांटा अंक 

विज्क आन जी , नीदरलैंड , टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट मे भारत के पेंटाला हरिकृष्णा नें सातवें राउंड मे विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन से काले मोहरो से ड्रॉ खेला । सिसिलियन कान मे हुए इस मुक़ाबले मे हरिकृष्णा नें पूरे खेल मे कभी भी कार्लसन को कोई बढ़त बनाने का मौका नहीं दिया और 30 चालों के बाद हाथी के एंडगेम मे दोनों खिलाड़ी अंक बांटने पर सहमत हो गए ।

वैसे सातवाँ राउंड अब तक का सबसे ज्यादा परिणाम देने वाला राउंड रहा क्यूंकी सात मे से पाँच मुकाबलों मे परिणाम जीत या हार से मिले और इसका असर अंक तालिका मे भी नजर आया । सबसे बड़ा परिणाम रहा विश्व नंबर 2 अमेरिका के फबियानों करूआना नें सफ़ेद मोहरो से सिसिलियन ओपनिंग मे अपनी शानदार तैयारी से 37 चालों मे फ्रांस के मकसीम लागरेव पर शानदार जीत दर्ज की ।

इसके अलावा नीदरलैंड के अनीश गिरि नें सबसे आगे चल रहे स्वीडन के निल्स ग्रंडेलीयूस को मात देते हुए ना सिर्फ सयुंक्त पहला स्थान हासिल किया बल्कि निल्स को शीर्ष स्थान से बेदखल कर दिया 

फीडे के अलीरेजा फिरौजा नें क्लासिकल शतरंज मे पोलैंड  के जान डुड़ा को एक बार फिर मात दी । लगभग ड्रॉ हो चुके इस मुक़ाबले मे पराजित होना डुड़ा को रेटिंग मे विश्व के टॉप 20 से बाहर कर गया 

इसका असर विश्व रैंकिंग पर कुछ यूं हुआ है की अलीरेजा फिरौजा नें पाँच बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद को विश्व रैंकिंग मे पीछे छोड़ते हुए 16वां स्थान हासिल कर लिया है 

 नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट नें नॉर्वे के आर्यन तारी को हराते हुए सभी को चौंकाते हुए अंक तालिका मे सयुंक्त पहला स्थान हासिल कर लिया 

,  और रूस के आन्द्रे एसीपेंकों नें पोलैंड के राडोस्लाव को मात दी । एक अन्य मुक़ाबले मे स्पेन के डेविड अंटोन नें जर्मनी के डोनचेंकों से ड्रॉ खेला । 


राउंड 7 के बाद अनीश ,फॉरेस्ट ,करूआना और अलीरेजा 4.5 अंको के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर है जबकि उनके ठीक पीछे हरिकृष्णा , कार्लसन ,आन्द्रे ,निल्स 4 अंको पर खेल रहे है । 

हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर इस मैच का एक बार फिर सीधा प्रसारण किया गया 


देखे अब तक के सभी मुक़ाबले

 

 





Contact Us