टाटा स्टील मास्टर्स शतरंज - हरिकृष्णा का सयुंक्त दूसरा स्थान बरकरार 

 

राउंड 5 में अनीश गिरि के साथ हरिकृष्णा नें अपनी ओपनिंग की तैयारी से अनीश को उलझाए रखा और मोहरो की अदला बदली के बीच दोनों अंक बांटने मे सहमत हो गए 

छठे राउंड में बेहतर हाथी के बाद भी अंत के खेल में हरिकृष्णा को ड्रॉ में ही सहमत होना पड़ा 

खैर पांचवें राउंड में दिग्गज मकसीम लागरेव पर जीत के दम पर निल्स सयुंक्त बढ़त पर वापस लौट आए 

छठे राउंड में निल्स नें मकसीम को ड्रॉ पर रोककर अपनी बढ़त बनाए रखी है 

आज जान डुड़ा के साथ कार्लसन नें ड्रॉ खेला और यह लगातार पाँचवी अनिर्णीत बाजी रही 

अलीरेजा नें डोनचेंकों  को पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की 

निल्स को छोड़कर बाकी सभी मुक़ाबले ड्रॉ रहे 

हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल पर दोनों दिन मैच का सीधा प्रसारण किया गया 

देखे बाकी सभी मुक़ाबले