Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

रोमांचक अंदाज में एमवीएल नें जीता सुपरबेट क्लासिक

by Niklesh Jain - 15/05/2022

किसी अन्य खेल की तरह शतरंज के खेल में भी वापसी करना और अंतिम निर्णायक पलो का बेहतरीन खेल विजेता बनने में एहम भूमिका निभाता है ।  ग्रांड चैस टूर 2022 के पहले पड़ाव सुपरबेट क्लासिकल का खिताब फ्रांस के मकसीम लागरेव की जीत भी इसी बात को एक बार फिर साबित करती है । छठे राउंड में अरोनियन के हाथो सिर्फ 25 चालों में हारने के बाद मकसीम नें अंतिम तीन राउंड में 2.5 अंक बनाए और वेसली सो और अरोनियन के साथ पहले फाइनल रैपिड टाईब्रेक में जगह बनाई और फिर विश्व रैपिड शतरंज चैम्पियन नें रैपिड मे अपनी महारत दिखाते हुए टाईब्रेक में दोनों को मात देते हुए खिताब अपने नाम कर लिया । इस जीत के साथ ही मकसीम को 12 जबकि सो और अरोनियन को 9 जीसीटी अंक मिले है । पढे यह लेख  Photo: Grand Chess Tour, Lennart Ootes



रोमांचक टाईब्रेक में मकसीम लागरेव नें जीता सुपर बेट क्लासिक शतरंज 

2022 ग्रांड चैस टूर का पहले टूर्नामेंट सुपर बेट क्लासिक शतरंज के अंतिम और नौवे राउंड में जोरदार रोमांच देखने को मिला और एक समय प्रतियोगिता में खिताब की दौड़ से दूर नजर आ रहे फ्रांस के दिग्गज ग्रांड मास्टर और वर्तमान विश्व रैपिड चैम्पियन मकसीम लागरेव नें टाईब्रेक में जीत दर्ज करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया है ।

दरअसल हुआ यूं की अंतिम राउंड में सबसे आगे चल रहे यूएसए के वेसली सो और लेवोन अरोनियन नें सुरक्षित खेलते हुए क्रमशः हमवतन दोमिंगेज पेरेज और अजरबैजान के शाखरियर ममेद्यारोव से बाजी ड्रॉ खेली और कुल 5.5 अंक बना लिए

ऐसे में 4.5 अंको पर खेल रहे फ्रांस के मकसीम लागरेव नें हमवतन और टूर्नामेंट के टॉप सीड अलीरेजा फिरौजा को काले मोहरो से गुर्न्फ़ील्ड ओपनिंग में पराजित करते हुए वेसली और अरोनियन की बराबरी हासिल कर ली

और फिर टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार तीनों के बीच में रैपिड टाईब्रेक हुआ जिसमें मकसीम नें अपनी महारत साबित करते हुए सो और अरोनियन दोनों को मात देकर खिताब अपने नाम कर लिया ।

टाईब्रेक के नियमानुसार तीनों खिलाड़ियों को राउंड रॉबिन आधार पर रैपिड मुक़ाबले खेलने थे शुरुआत हुई वेसली की अरोनियन पर शानदार जीत से 

पर अगले ही टाईब्रेक में वेसली को मकसीम नें हराकर उन्हे जोर का झटका दिया और अपने पक्ष में माहौल बना दिया 

और फिर तीसरे और अंतिम टाईब्रेक में मकसीम नें अरोनियन को चकमा देकर खिताब अपने नाम कर लिया 

मकसीम को खिताब जीतने पर करीब 60 लाख तो वेसली और अरोनियन को 52 लाख पुरुष्कार स्वरूप मिले ।

अन्य खिलाड़ियों में रोमानिया के डेनियल बोगदान ,यूएसए के दोमिंगेज पेरेज और फबियानों करूआना 4.5 अंक ,फ्रांस के अलीरेजा और रूस के यान नेपोमिन्सी 4 अंक ,हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट और अजरबैजान के शाखरियर ममेद्यारोव 3.5 अंक बना सके । 






Contact Us