Fritz 21 is here!

Launch Week Offer - Get 20% OFF till 28th May. USE CODE: FRITZ

Visit now!

new books banner

पोल्गर शतरंज D 2 - भारत के प्रग्गानंधा सबसे आगे

by Niklesh Jain - 10/04/2021

दो पूर्व विश्व चैम्पियन रूस के महान खिलाड़ी ब्लादीमीर क्रामनिक और इतिहास की महानतम महिला खिलाड़ी जूडिथ पोलगर की टीम के बीच जोरदार संघर्ष चल रहा है  और जूलियस बेर शतरंज टूर के पहले पड़ाव पोल्गर शतरंज मे दो दिन के खेल मे ही यह साफ दिख रहा है की भारतीय खिलाड़ी दुनिया के इन युवा खिलाड़ियों की दौड़ मे असल मे लंबी रेस के घोड़े है । दो दिन मे हुए 10 राउंड के बाद भारत के आर प्रग्गानंधा बेहद शानदार खेल दिखाते हुए लगातार 8 जीत के दम पर 8.5 अंक बनाकर पहले स्थान पर चल रहे है , इस दौरान निहाल सरीन पर उनकी जीत बेहद शानदार रही । खैर गुकेश और निहाल भी 7 अंक बनाकर बहुत पीछे नहीं है और टॉप 5 मे शामिल है , ऐसे मे जब 9 राउंड और खेले जाने है खिताब कौन जीतेगा कहना मुश्किल है ? पढे यह लेख 



पोल्गर चैलेंज शतरंज – भारत के प्रग्गानंधा नें बनाई बढ़त 

चेन्नई  ( निकलेश जैन ) जूलियस बेर ऑनलाइन शतरंज टूर मे भारत के युवा ग्रांड मास्टर आर प्रग्गानंधा नें बेहद शानदार प्रदर्शन करते हुए ना सिर्फ पहला स्थान कायम कर लिया है बल्कि वह खिताब जीतने के और भी कदम बढ़ा रहे है । दुनिया के बेहतरीन 20 युवा खिलाड़ी दो पूर्व विश्व चैम्पियन ब्लादीमीर क्रामनिक और इतिहास की महानतम महिला खिलाड़ी जूडिथ पोलगर की टीम से खेल रहे है और इस दौरान होने वाले कुल 19  राउंड मे से अभी तक 10 राउंड खेले जा चुके है ।

अभी तक भारत के प्रग्गानंधा नें कुल 10 राउंड मे से 8 जीत एक ड्रॉ और एक हार से कुल 8.5 अंक बनाए है बड़ी बात यह रही है की वह अपना पहला मैच रूस के मुरजिन वोलोदर से हारने के बाद लगातार 8 जीत से वापसी करने मे कामयाब रहे है । फिलहाल उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव और अमेरिका के यो क्रिस्टोफर 8 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर है जबकि भारत के गुकेश डी और निहाल सरीन 7 अंक बनाकर ख़िताबी दौड़ से ज्यादा दूर नहीं है । प्रतियोगिता की पुरुष्कार राशि कुल 1 लाख डालर रखी गयी है । 

देखे सभी मुक़ाबले 





Contact Us