chessbase india logo

दिल्ली के सत्यम प्रकाश के सिर सजा लेकसिटी विंटर चेस टूर्नामेण्ट का ताज

by Nitesh srivastava - 01/01/2020

अखिल भारतीय शतंरज संघ के संबंद्ध चेस इन लेकसिटी के आयोजन में राजस्थान की खूबसूरत पर्यटन स्थलीय और झीलों की नगरी के नाम से मशहूर उदयपुर में 18 दिसंबर से 20 दिसंबर 2019 तक लेकसिटी विंटर बिलो 1600 फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेण्ट का आयोजन आर्बिट रिजॉर्ट में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 8 राउण्ड के मैच खेले गए। प्रतियोगिता में तीसरी वरियता प्राप्त खिलाड़ी दिल्ली के सत्यम प्रकाश ने (1574) नाबाद प्रदर्शन करते हुए 7.5 अंक बनाकर टूर्नामेण्ट की चमचमाती ट्रॉफी अपनी झोली में डाल ली। इस जीत पर उन्हें 1 लाख 11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। प्रतियोगिता में कुल पुरस्कार राशि 11 लाख रुपये थी। जिसे कुल तीन अलग-अलग श्रेणियों में वितरीत किया गया। पढ़े नितेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट, सभी फोटो चेस इन लेकसिटी के सचिव विकास साहू सहयोग से

 

विश्व शतंरज संघ की देखरेख में चेस इन लेकसिटी के आयोजन में हुई इस तीन दिवसीय लेकसिटी विंटर बिलो 1600 फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेण्ट में 27 राज्यों के 646 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर आयोजकों की मेहनत को प्रतियोगिता को पूरी तरह सफल बना दिया। एक खिलाड़ी संयुक्त राज्य अमेरिका से भी शामिल हुआ। प्रतियोगिता के टॉप सीटेड खिलाड़ी मध्यप्रदेश के प्रखर गुप्ता (1581) रहे।

सत्यम प्रकाश ने जीता पहला रेटिंग टूर्नामेण्ट, नाबाद भी रहे

प्रतियोगिता में चैम्पियन के खिताब के लिए आखिरी राउण्ड तक घमासान जारी रहा। दो खिलाड़ी दिल्ली के सत्यम प्रकाश और बेस्ट बंगाल के संजीब माली (1538) ने नाबाद रहते हुए आठ चक्रों के मैच में 7.5 अंक अर्जित किये। अंतिम राउण्ड में दोनों खिलाड़ियों ने ही एक-दूसरे खिलाफ खेलते हुए खेल को ड्रा पर समाप्त किया। हालांकि टाइब्रेक के आधार पर चैम्पियन का खिताब दिल्ली के सत्यम प्रकाश ने जीत लिया। सत्यम ने अपनी परफार्मेश रेटिंग को 1820 के स्तर पर ले जाकर 7 मैचों में जीत दर्ज की वहीं एक मैच ड्रा खेला। सत्यम ने अपनी रेटिंग में भी 32 अंकों की बढ़त हासिल की। विजेता बनने पर सत्मय मो चमचमाती ट्रॉफी के साथ 1,11,000 रुपये राशि भी प्राप्त की।

उदयपुर में आयोजित लेकसिटी विंटर बिलो 1600 फीडे रेटिंग चेस टूर्नामेण्ट के विजयी प्रतिभागियो को अतिथियों ने शील्ड और पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

 

सत्यम ने प्रतियोगिता में नाबाद प्रदर्शन करते हुए विजेता के खिताब के साथ अपनी लाइव रेटिंग में 32 अंक भी जोड़े। 

उपविजेता का खिताब विजेता की तरह खेलते हुए नौवीं सीटेड खिलाड़ी बेस्ट बंगाल के संजीब माली ने अपने नाम किया। संजीव को ट्रॉफी के साथ 71 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली। वहीं संजीब ने अपनी लाइव रेटिंग में 36 अंक भी जोड़े। प्रतियोगिता में सात खिलाड़ियों ने 7 अंक बनाये। लेकिन उनमें तमिलनाडु के 14 वर्षीय सैलेश आर (1579़) ने अपने बेहतरीन टाईब्रेक स्कोर के आधार पर तीसरे स्थान पर कब्जा जमा लिया। सैलेश को ट्रॉफी के साथ 40 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी मिली।  

आयोजन स्थल आर्बिट रिजॉर्ट के भव्य टूर्नामेण्ट हाल ने सभी को आकर्षित किया।

 

27 राज्यों के 646 खिलाड़ियों ने मैच के दौरान अपने खेल से अपने अनुशासित होने का परिचय बखूबी दिया। क्योंकि आयोजकों को एक ही हाल में इनते खिलाड़ियों को एक साथ बैठाना किसी चुनौती से कम नहीं था। 

 

नन्हें खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर शतरंज की बिसात पर दिमागी कसरत के साथ खूब जोर आजमाइश की।

सभी विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि उपमहापौर पारस सिंघवी, विशिष्ट अतिथि प्रतियोगिता के संरक्षक पार्षद देवेन्द्र साहू, शंकर चंदेल, पूर्व पार्षद लता भण्डारी, संजय भण्डारी, हिम्मत सिकलीगर, चेस इन लेकसिटी के अध्यक्ष राजीव भारद्वाज, ओम साहू, शत्रुघ्न बंदवाल, योग समन्वयक दिलीप सिंह चौहान ने पुरस्कृत किया।

Final Ranking after 8 Rounds

Rk.SNo NameTypsexFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 Krtg+/-
13
Satyam PrakashIND1574DEL7,50,542,546,542,7572032,0
29
Sanjib MaliIND1538WB7,50,539,043,039,2572036,4
32
Sailesh RU15IND1579TN7,00,039,543,536,0074035,2
45
Murarilal KoriIND1566MP7,00,038,042,036,0062012,4
528
Abhilash KumarIND1477HAR7,00,038,041,534,7564058,4
6343
Prasanth K VIND1157TN7,00,036,040,034,75620104,0
731
Adalja Vanssh AU13IND1469GUJ7,00,036,039,034,5064041,2
838
Totlani VarunIND1445GUJ7,00,034,537,032,5072036,0
9326
Nemank YadavIND1173DEL7,00,034,536,532,5072075,8
101
Prakhar Gupta (Mp)U15IND1581MP6,50,040,543,533,506408,8
1182
Anubhav PatelIND1383CG6,50,039,543,534,0062021,2
1274
Swayam GuptaU13IND1388DEL6,50,038,541,533,0054021,6
13259
Dang MridulU15IND1219DEL6,50,038,541,532,50540144,0
14550
Khan SameerIND0UP6,50,037,541,533,506
158
Aditya KumawatU15IND1553RAJ6,50,037,541,533,005406,8
16238
Stuti AishwaryF11wIND1237DEL6,50,037,539,530,75540144,8
177
Gopinath PIND1557TN6,50,036,540,031,256204,2
1823
Soni Deepak RIND1494MAH6,50,036,040,031,0064010,0
1943
Morakhia Rajan PareshIND1439GUJ6,50,034,038,030,2554020,0
20112
Mubeen Yaseen KhanIND1359MAH6,50,033,537,028,0062032,2
21310
Kumbhar KartikIND1187MAH6,50,033,535,529,25640123,6
2224
Manish KapoorIND1485UP6,50,032,536,028,756206,2
23158
Ravindra Singh RawatIND1308SSCB6,50,032,535,527,7562051,0
2465
Jagesia DakshU11IND1394MAH6,00,040,544,530,7554020,0
25128
Deogade AryanIND1342MAH6,00,040,544,032,2554057,2
26282
Shreya RanaF11wIND1200DEL6,00,040,040,528,75440128,0
27102
Ved PrakashIND1373UP6,00,039,543,028,5062018,4
2812
Mrityunjay KumarIND1532BIH6,00,039,542,529,255200,2
29486
Aniket RanjanU13IND0BIH6,00,039,043,531,255
3056
Garg ShivamU13IND1405RAJ6,00,039,043,530,255406,0