chessbase india logo

स्पैनिश डायरी 04 संत मार्टी - मित्रभा को जीएम नार्म

by Niklesh Jain - 03/08/2018

केटलन चैस सर्किट के तीसरे टूर्नामेंट 20वे संत मार्टी इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट का खिताब  टॉप सीड अजरबैजान के गादिर गसिमोव  नें  9 मैच में से  7.5 अंको के साथ जीत लिया । केटलन सर्किट में बारबेरा के बाद यह उनका लगातार दूसरा खिताब रहा और फिलहाल उन्हे कोई चुनौती देता नजर नहीं आ रहा है । दूसरे स्थान पर पेरु के अल्कान्तरा मार्टिनेज रहे उन्होने 7 अंक बनाए और इतने ही अंक बनाने वाले क्यूबा के लुईस लजरो से वह टाईब्रेक में आगे रहे । चौंथे स्थान पर भारत के मित्रभा गुहा रहे उन्होने 6.5 अंक बनाए और साथ ही वह अपना पहला ग्रांड मास्टर नार्म लेने में सफल रहे । अन्य भारतीय खिलाड़ियों में नीलेश सहा इंटरनेशनल मास्टर नार्म लेने में सफल रहे और 6 अंको के साथ बेहतर टाईब्रेक के आधार पर 11वे स्थान पर रहे । भारतीय खिलाड़ियों नें अपने शानदार प्रदर्शन से स्पेन मे भारत का दबदबा कायम रखा है । 

6 ही अंको के साथ सौरभ आनंद 17वे , इन्यान पी 18वे और अभिषेक दास 20वे स्थान पर रहे । प्रतियोगिता में 24 देशो के 118 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों नें भाग लिया  जिसमें 49 टाइटल होल्डर खिलाड़ी थे  ।

दो दशक से भी अधिक समय से संत मार्टी टूर्नामेंट का सफल आयोजन इसी स्थान सिविक सेंटर "पर किया जाता है (तस्वीर -निकलेश जैन )

विजेता गादिर गसिमोव  ( बीच में ) दूसरे स्थान पर पेरु के अल्कान्तरा मार्टिनेज ( दायें ), तीसरे स्थान पर रहे क्यूबा के लुईस लजरो

अजरबैजान शतरंज टीम के महत्वपूर्ण सदस्य गादिर गसिमोव नें बारबेरा के बाद लगातार अपना दूसरा खिताब अपने नाम किया और इस बार वह ज्यादा बेहतर लय में नजर आए । 
खिताब जीतने के बाद गादिर नें चेसबेस इंडिया से बात की 

भारत के युवा और प्रतिभाशाली मित्रभा गुहा नें अपने शानदार प्रदर्शन से भारत का नाम ऊंचा रखा और वह 6.5 अंको के साथ चौंथे स्थान पर रहे । पर सबसे खास बात रही उनका पहला ग्रांड मास्टर नार्म जिसने वाकई साबित किया की  वह बेहद शानदार लय मे है । 

2573 का रेटिंग प्रदर्शन करने वाले मित्रभा के लिए राउंड 6 में अर्जेन्टीना के ग्रांड मास्टर क्रयसा लेयनद्रों पर जीत बेहद खास रही । 

अपना पहला ग्रांड मास्टर नार्म लेते मित्रभा गुहा 
नीलेश सहा नें भी लगातार अपना दूसरा इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल कर लिया 

इनयान पी बारबेरा का अपना जादू संत मार्टी में कायम नहीं रख सके और बेहद खराब शुरुआत के बाद अंत में सम्मानजनक 18वे स्थान पर रहे 

सौरभ आनंद 6 अंको के साथ 17वे स्थान पर रहे 

संत मार्टी इंटरनेशनल का यह 20 वां सफल आयोजन था । 

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक पेरेज एवारिस्त खुद प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी की भूमिका में थे उन्होने चेसबेस इंडिया से बात की 

केटलन सर्किट के तकनीकी अध्यक्ष जोर्डी मजेम नें चेसबेस इंडिया से खास बात की , कभी अलेक्सी शिरोव के कोच रहे जोर्डी वर्तमान में स्पेन की ओलंपिक टीम के कप्तान है और उन्होने केटलन सर्किट , भारतीय खिलाड़ियों की प्रतिभागिता से लेकर फीडे विश्व कप के दौरान भारत के अपने दौरे को भी याद किया । 

फ़ाइनल रैंकिंग 

Rk.SNoNameTypsexGrFEDRtgIRtgNClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4 nwwew-weKrtg+/-
11GMGuseinov Gadir0AZE26540AZERBAIJAN7,548,541,56275797,57,060,44104,4
22GMMartinez Alcantara Jose Eduardo0PER25452467PERU7,051,544,052681976,010,99109,9
311IMAguero Jimenez Luis Lazaro2474CUB24732473Tora7,048,040,562658975,431,571015,7
429FMMitrabha GuhaA-180IND22990INDIA6,550,042,55261196,53,263,242064,8
54GMQuesada Perez Yasser0CUB25310CUBA6,549,542,05261596,56,090,41104,1
65GMAlonso Rosell Alvar2549ESP25232512Gerunda6,547,040,55258496,56,240,26102,6
77GMMunoz Miguel2540ESP25002486Sant Andreu6,547,040,54257396,56,300,20102,0
83GMKrysa Leandro2510ARG25332547Mollet6,543,537,06248996,57,51-1,0110-10,1
910IMPena Gomez Manuel0ESP24752474Escola Xadrez Pontevedra6,047,540,542588865,250,75107,5
106GMCuartas Jaime Alexander2557COL25082500Peona I Peó6,047,540,042564966,07-0,0710-0,7
1126Neelash SahaA-180IND23190INDIA6,046,540,032451853,401,602032,0
1216IMRuiz Castillo Joshua Daniel0COL24100COLOMBIA6,045,538,542529865,520,48104,8
139IMCori Quispe Kevin Joel0PER24870PERU6,044,537,552451966,74-0,7410-7,4
1433FMSerarols Mabras BernatA0ESP22692264Xeraco6,044,037,542431963,672,332046,6
1523GMGonzales JaysonA0PHI23670PHILIPPINES6,044,037,052416965,910,09100,9
168GMOliva Castaneda Kevel0CUB24910CUBA6,042,536,532461966,60-0,6010-6,0
1734Saurabh AnandA-180IND22580INDIA6,041,034,052304965,620,38207,6
1812IMIniyan PU180IND24510INDIA6,040,034,052342967,34-1,3410-13,4
1921FMValenzuela Gomez FernandoA2425CHI23892393Sant Martí6,040,033,052338966,26-0,2610-2,6
2025Abhishek DasA0IND23250INDIA6,036,030,552246966,56-0,5620-11,2
2117IMSmirnov Artem0RUS24050RUSSIA5,547,039,55245595,55,460,04100,4
2215IMMiciano John MarvinU180PHI24110PHILIPPINES5,545,038,54240695,56,14-0,6410-6,4
2320IMAlarcon Casellas RolandoA0CUB23892399CUBA5,543,537,04234695,55,92-0,4210-4,2
2435FMGorti AkshitaA-18w0USA22550USA5,542,035,05230595,54,461,042020,8
2514IMFernandez Cardoso Alexey0CUB24390CUBA5,541,534,04233795,56,52-1,0210-10,2
2631FMRyan JosephA2337IRL22732254Montcada5,541,034,52230173,53,91-0,4120-8,2
2739Glimbrant TorbjornBSWE22132288SWEDEN5,539,533,04227595,54,900,602012,0
2851MKGarcia Gil JavierB2240ESP21102151Ideal Clavé5,538,032,04223495,53,941,562031,2
2927WGMFrayna Janelle MaeAw0PHI23150PHILIPPINES5,536,530,04224095,56,24-0,7420-14,8
3022IMVidarte Morales ArturoA2453ESP23812345Montcada5,044,037,542402855,09-0,0910-0,9

संत मार्टी इंटरनेशनल की तस्वीरे देखने के लिए हमारे हिन्दी पेज को लाइक करे और प्रतियोगिता के रोमांचक पलो का आनंद ले