chessbase india logo

भोपाल इंटरनेशनल - R8:नोदिरबेक की बढ़त बरकरार

by Niklesh Jain - 27/12/2019

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चल रहे "भोपाल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर शतरंज टूर्नामेंट " अब अपने अंतिम पड़ाव के करीब पहुँच गया है और वैसे तो टॉप सीड उज़्बेक ग्रांडमास्टर याक़ूबबोएव नोदिरबेक सबसे आगे चल रहे है पर उनके ठीक पीछे भारत के एम आर वेंकेटेश समेत कुल 10 खिलाड़ी 6.5 अंको पर खेल रहे है ऐसे में दरअसल कौन खिताब जीतेगा यह कहना थोड़ा मुश्किल है । राउंड 8 मे पहले बोर्ड पर अपनी बेहतरीन ओपनिंग की तैयारी से वियतनाम के नुज्ञेन वान हुय नें नोदिरबेक याक़ूबबोएव को बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया । वैसे शीर्ष के चार बोर्ड पर परिणाम ड्रॉ रहने से बोर्ड 5 पर भारत के एम आर वेंकटेश को जीत दर्ज करते हुए सयुंक्त दूसरे स्थान पर लौटने का अच्छा मौका मिला । पढे यह लेख 

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 15 देशो के 250 खिलाड़ियों के बीच चल रहे भोपाल इंटरनेशनल ग्रांड मास्टर शतरंज चैंपियनशिप में आज खेले गए राउंड 8 के मुक़ाबले के बाद उज्बेकिस्तान के ग्रांड मास्टर और प्रतियोगिता के टॉप सीड याक़ूबबोएव नोदिरबेक 7 अंक बनाकर सबसे आगे चल रहे है ।

आज का दिन पहले दिन बोर्ड के लिए शांतिपूर्ण रहा और शीर्ष पर खेले गए तीनों मुक़ाबले ड्रॉ रहे । पहले बोर्ड पर वियतनाम के नुज्ञेन वान हुय नें नोदिरबेक को सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए बोगो इंडियन ओपनिंग में पूरी तरह से बंद हो चुकी बोर्ड की स्थिति में 38 चालों में ड्रॉ पर रोक लिया ।

दूसरे बोर्ड पर उक्रेन के स्टानीस्लाव बोगदानोविच नें आज कल की हार से उबरने के बाद काफी ज़ोर लगाया पर 66 चालों तक चले हाथी के एंडगेम में आखिरकार उज्बेकिस्तान के ओर्टिक निगमटोव नें उन्हे अंक बांटने पर मजबूर कर दिया । 

तीसरे बोर्ड पर कोलम्बिया के रिओस कृस्टियन नें इन्डोनेशिया के तहर योसेफ के साथ ड्रॉ खेला । निमजों इंडियन क्लासिकल ओपनिंग में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए रिओस नें बहुत ज़ोर लगाया पर तहर नें खेल को मोहरो की अदला बदली के बीच एंडगेम की ओर मोड दिया और हाथी और घोड़े के एंडगेम में मुक़ाबला 31 चालों में अनिर्णीत रहा । 

चौंथे बोर्ड पर भारत के उत्कल रंजन साहू नें उक्रेन के अनुभवी ग्रांड मास्टर एडम तुखेव को ड्रॉ पर रोका । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे उत्कल नें निजमो इंडियन ओपनिग के रूबीन्स्तान वेरिएसन में संतुलित खेल खेलते हुए तुखेव को जीतने का कोई मौका नहीं दिया और 30 चालों में मैच बराबरी पर छूटा 

पांचवे बोर्ड पर आखिरकार जीत की खबर आई और भारत के प्रतियोगता में शीर्ष खिलाड़ी एम आर वेंकटेश नें हमवतन निचले वरीय रचित लुंड को मात देते हुए अच्छी वापसी की और इससे वह एक बार फिर शीर्ष की ओर लौटे है और खिताब की दौड़ में शामिल है । काले मोहरो से खेलते हुए वेंकटेश नें क्लासिकल सिसिलियन खेलते हुए अपेक्षाकृत आसान जीत दर्ज की 

अन्य परिणामों में बोर्ड 6 पर रूस के मेक्सिम लुगोवासकोय नें भारत के वी वरुण को

, बोर्ड 7 मे स्लोवाकिया के मानिक मिकुलस नें भारत के इंद्रजीत महिंदर्कर को

,बोर्ड 8 पर हंगरी के चेबे अटिला नें अमेरिका के रासेत जियातडिनोव को ,

बोर्ड 9 पर भारत के अनादकत कर्तव्य नें हमवतन भारत रेड्डी को ,

तो दसवें बोर्ड पर अजरबैजान के अजर मिज़ोएव नें भारत के श्रीकृष्णन पी को  पराजित किया । 

वही शुरुआती 5 राउंड में तहलका मचाने वाले भारत के शिवांश तिवारी को हमवतन आर रथनीश नें पराजित करते हुए लगातार तीसरी हार दी । 

राउंड 8 के बाद उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक 7 अंको के साथ पहले ,तो भारत के एम आर वेंकटेश ,इन्डोनेशिया के तहर ,कोलंबिया के रिओस ,उक्रेन के स्टानीस्लाव ,रूस के मेक्सिम ,स्लोवाकिया के मिकुलस ,उज्बेकिस्तान के ओर्टिक ,हंगरी के चेबे अटिला ,वियतनाम के नुज्ञेन और भारत के अनादकत कर्तव्य 6.5 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रहे है । 

Rank after Round 8

Rk.SNo NameTypsexGrFEDRtgClub/CityPts. TB1  TB2  TB3  TB4  TB5 
11
GMYakubboev NodirbekUZB2592Uzbekistan7,00,040,044,538,756
25
GMVenkatesh M.R.IND2491Tamil Nadu - India6,50,040,044,034,256
37
IMTaher Yoseph TheolifusINA2469Indonesia6,50,040,043,033,256
44
GMRios Cristhian CamiloCOL2505Colombia6,50,039,544,035,005
52
GMBogdanovich StanislavUKR2562Ukraine6,50,039,542,532,256
68
GMLugovskoy MaximRUS2466Russia6,50,038,542,534,506
714
GMManik MikulasSVK2379Slovakia6,50,038,542,034,005
86
IMNigmatov OrtikUZB2474Uzbekistan6,50,037,541,533,256
915
GMCzebe AttilaHUN2374Hungary6,50,037,041,032,506
1010
IMNguyen Van HuyVIE2457Vietnam6,50,037,040,530,506
1131
Anadkat KartavyaU15IND2023Gujarat - India6,50,036,040,031,256
123
GMTukhaev AdamUKR2552Ukraine6,00,039,043,032,004
139
GMMirzoev AzerAZE2457Azerbaijan6,00,037,541,529,755
1432
AGMRathneesh RU15IND2006Tamil Nadu - India6,00,037,041,028,006
1518
Pranav VU13IND2264Tamil Nadu - India6,00,036,540,029,006
1617
Sahoo Utkal RanjanIND2329Odisha - India6,00,036,540,027,255
1719
Raahul V SIND2252Tamil Nadu - India6,00,034,538,528,255
1823
IMDeshmukh AnupIND2168Maharashtra - India6,00,034,538,026,755
1943
Sharan RaoIND1912Karnataka - India6,00,033,537,527,006
2028
Shiva Pavan Teja Sharma UIND2072Andhra Pradesh - India6,00,033,036,527,005
2113
IMEraschenkov DenisRUS2386Russia6,00,032,536,026,755
2254
Shaik Sumer ArshU11IND1826Telangana - India6,00,032,535,524,506
2316
Bharat Kumar Reddy PoluriIND2337Andhra Pradesh - India5,50,038,542,525,505
2421
Varun VIND2250Andhra Pradesh - India5,50,038,041,525,255
2529
Mahindrakar IndrajeetIND2042Maharashtra - India5,50,037,541,025,505
2622
GMZiatdinov RasetS60USA2204United States of America5,50,037,541,025,005
2711
IMKhusenkhojaev MuhammadTJK2427Tajikistan5,50,037,041,026,005
28127
Aditya RawatU13IND1600Delhi - India5,50,036,039,525,254
2934
Trivedi Karan RIND1949Gujarat - India5,50,036,039,524,255
30118
Lund RachitU15IND1625Maharashtra - India5,50,035,538,022,255
3136
Rathore S.K.IND1939Madhya Pradesh - India5,50,034,037,524,255
3291
Love JindalIND1714Punjab - India5,50,033,536,521,255
3330
Sri Sai Baswanth PIND2027Telangana - India5,50,033,037,025,004
3438
Jain Kashish ManojU15IND1934Maharashtra - India5,50,032,036,024,254
3524
WIMFranco Valencia AngelawCOL2167Colombia5,50,032,035,522,755
3646
Sreehith Reddy RU13IND1865Telangana - India5,50,032,034,522,255
3749
Ilamparthi A RU11IND1852Tamil Nadu - India5,50,031,534,020,505
3858
Chudasama AnkitIND1822Gujarat - India5,50,029,032,021,754
3973
Tiwari ShivanshIND1770Madhya Pradesh - India5,00,040,042,524,005
40123
Jani Kushal RU13IND1611Gujarat - India5,00,038,541,023,254
4112
IMAbdisalimov AbdimalikUZB2394Uzbekistan5,00,037,541,523,504
4270
Phatak AanjaneyaIND1776Maharashtra - India5,00,037,541,020,004
4337
Lakshmi Sandeep Naidu VIND1937Andhra Pradesh - India5,00,037,041,022,505
4427
Jay KundaliyaIND2088Gujarat - India5,00,036,540,023,004
4588
Ankur Mahesh GokhaleIND1731Maharashtra - India5,00,036,538,521,504
4682
Suthershun AIND1743Tamil Nadu - India5,00,036,039,021,254
4726
WGMSafranska AndawFRA2112France5,00,035,539,523,254
4877
Daakshin ArunU11IND1760Tamil Nadu - India5,00,035,538,520,754
4944
Srikrishnan PU15IND1898Tamil Nadu - India5,00,034,538,020,754
5050
Harsh SureshU13IND1843Tamil Nadu - India5,00,034,537,519,005

25 दिसंबर को सम्पन्न हुए भोपाल इंटरनेशनल ब्लिट्ज़ का खिताब स्टानीस्लाव बोगदानोविच नें अपने नाम किया विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही 

देखे भोपाल इंटरनेशनल के अब तक हुए सभी मुक़ाबले 

 


Related news:
उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक बने भोपाल इंटरनेशनल के विजेता ,भारत के वेंकटेश रहे उपविजेता

@ 29/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
क्या वेंकटेश करेंगे भारत के नाम भोपाल का खिताब?

@ 28/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - नोदिरबेक नें सिर्फ 18 चालों में स्टानीस्लाव को हराकर बनाई बढ़त

@ 26/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - स्टानीस्लाव नें लगाया जीत का सिक्सर , मध्यप्रदेश के शिवांश नें किया प्रभावित

@ 25/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल -R2&3 :दस का दम बरकरार!

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल 2019 - देखे लाइव मुक़ाबले

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल आरंभ - सीडेड खिलाड़ियों की आसान जीत

@ 22/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल - स्वागत से अभिभूत हुए खिलाड़ी

@ 20/12/2019 by Niklesh Jain (hi)
भोपाल इंटरनेशनल ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट 2019:आमंत्रण

@ 19/11/2019 by Niklesh Jain (hi)