chessbase india logo

भारत के निहाल सरीन नें रचा इतिहास बने एशियन ब्लिट्ज़ चैम्पियन

by Niklesh Jain - 16/06/2019

जबकि सबकी नजरे विश्व कप मुक़ाबले में जगह बनाने के लिए हुए एशियन कॉन्टिनेन्टल के क्लासिकल मुकाबलो में लगी थी तभी उसके ठीक बाद हुए एशियन ब्लिट्ज शतरंज चैंपियनशिप में एक नया इतिहास बन गया और इससे बनाने वाला खिलाड़ी भी भारत से है यही बात इस बात को बड़ा बनाती है । भारत के 14 वर्षीय निहाल सरीन नें एक एशियन ब्लिट्ज शतरंज का खिताब जीतकर ऐसा करने वाले सबसे युवा एशियन खिलाड़ी होने का गौरव हासिल कर लिया । अंतिम राउंड में उन्होने ईरान के पूर्व एशियन ब्लिट्ज चैम्पियन अलिरेजा को पराजित कर 8 अंक बनाकर विजेता बनने का काम किया । पढे यह लेख

चीन में सम्पन्न हुई एशियन कॉन्टिनेन्टल ब्लिट्ज़ शतरंज चैंपियनशिप में भारत के 14 वर्षीय ग्रांड मास्टर निहाल सरीन नें इतिहास रचते हुए एशियन चैम्पियन होने का गौरव हासिल कर लिया । बड़ी बात यह रही की बड़े बड़े नामों के बीच उन्होने यह कारनामा किया साथ ही 14 वर्ष की आयु में यह खिताब जीतकर उन्होने एक नया एशियन रिकॉर्ड बना दिया । आपको बता दे की कुछ दिन पहले ही निहाल 2600 रेटिंग छूने वाले विश्व के सबसे युवा खिलाड़ी बने थे । 

 नौ राउंड की इस प्रतियोगिता में उन्होने 8 अंक बनाते हुए आसानी से खिताब अपने नाम किया । उन्होने कुल 7 जीत और 2 ड्रॉ खेले और बड़ी बात अंत के 5 मैच में उनकी लगातार 5 जीत रही । फ़ाइनल मुक़ाबले में उन्होने ईरान के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अलीरेजा फिरौजा को मात दी । 

वियतनाम के दिग्गज खिलाड़ी ले कुयांग लिम 7 अंक बनाकर दूसरे तो
भारत के सुनील नारायणन भी 7 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर तीसरे स्थान पर रहे ।

टाईब्रेक के आधार पर 6.5 अंक बनाकर ईरान के अलीरेजा फिरौजा ,भारत के अर्जुन एरगासी ,वियतनाम के ट्रान मिन्ह क्रमशः चौंथे से छठे स्थान पर रहे । जबकि 6 अंक बनाकर टाईब्रेक के आधार पर भारत के सन्दीपन चंदा , आर प्रग्गानंधा ,उज्बेकिस्तान के याक़ूबबोएव नोदिरबेक और भारत के रौनक साधवानी क्रमशः सातवे से दसवे स्थान पर रहे । 

टॉप सीड विदित गुजराती क्लासीकल की तरह यहाँ भी लय में नजर नहीं आए और 6 अंक बनाकर 13वे स्थान पर रहे । 

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4 
15GMNihal SarinIND26548,0250545,549,50,0
22GMLe Quang LiemVIE26747,0249446,551,00,0
37GMNarayanan.S.LIND25977,0243538,541,50,0
43GMFirouzja AlirezaIRI26606,5256547,050,00,0
522GMErigaisi ArjunIND24646,5244541,546,00,0
69GMTran Tuan MinhVIE25876,5242238,040,00,0
715GMChanda SandipanIND25056,0260248,052,00,0
812GMPraggnanandhaa RIND25546,0256048,551,50,0
913IMYakubboev NodirbekUZB25156,0253344,546,50,0
1028IMSadhwani RaunakIND24356,0252542,044,50,0
1145GMSengupta DeepIND22996,0246443,045,50,0
1234GMVaibhav SuriIND23966,0243942,045,00,0
131GMVidit Santosh GujrathiIND27246,0242241,044,50,0
1462FMAmartuvshin GanzorigMGL17635,5251140,042,50,0
156GMLu ShangleiCHN26255,5249547,051,00,0
1659IMQuizon DanielPHI20425,5248035,537,50,0
1717GMJumabayev RinatKAZ24855,5244638,542,00,0
184GMNguyen Ngoc Truong SonVIE26585,5244443,046,00,0
1918GMXu XiangyuCHN24855,0251045,048,00,0
2010GMGupta AbhijeetIND25655,0248344,547,50,0
2111GMAravindh Chithambaram Vr.IND25645,0246942,546,00,0
2225IMLi DiCHN24515,0240738,541,50,0
2316GMKarthikeyan MuraliIND25005,0239438,040,00,0
2420IMXu YiCHN24765,0239138,542,00,0
2521GMXu YinglunCHN24715,0237038,542,00,0
2619GMVishnu Prasanna. VIND24845,0234840,044,00,0
2724IMGarcia Jan EmmanuelPHI24535,0232839,042,50,0
2853Huang RenjieCHN22144,5247138,040,50,0
2954IMRahul Srivatshav PIND21734,5246339,042,00,0
3055Lin YiCHN21604,5242438,040,50,0

महिला वर्ग का खिताब चीन की मो झाई नें 7.5 अंको के एसटीएच अपने नाम किया तो वियतनाम की वो थी किम फूंग नें 6.5 अंक के साथ दूसरे तो चीन की गुतियानलु 6 अंको के साथ तीसरे स्थान पर रही ।

भारत की आर वैशाली 6 अंक के साथ छठे तो 5.5 अंक के साथ मेरी अन गोम्स नोवे स्थान पर रही । 

Final Ranking after 9 Rounds

Rk.SNoNameFEDRtgPts. TB1  TB2  TB3  TB4 
17WGMZhai MoCHN23217,5216947,551,00,0
28WGMVo Thi Kim PhungVIE22916,5219745,048,00,0
323WIMGu TianluCHN20686,0231047,551,50,0
45IMSaduakassova DinaraKAZ23376,0226646,048,00,0
521WIMSong YuxinCHN21146,0221645,549,50,0
64WGMVaishali RIND23396,0215739,041,50,0
79IMMunguntuul BatkhuyagMGL22846,0215140,542,50,0
815Ren XiaoyiCHN21756,0213537,039,00,0
922WGMGomes Mary AnnIND20955,5221135,036,00,0
1026Zhang XiaoCHN19905,5218533,535,50,0
111IMPham Le Thao NguyenVIE23645,5210636,539,00,0
1230WFMLi YunshanCHN18855,0226239,042,00,0
136IMSukandar Irine KharismaINA23345,0212641,044,00,0
1412WGMSwati GhateIND21905,0210441,042,00,0
1525WFMMendoza Shania MaePHI20124,5226343,047,00,0
1618WFMMunkhzul TurmunkhMGL21434,5223842,546,00,0
1714WGMKiran Manisha MohantyIND21754,5207736,537,50,0
1819WIMMahalakshmi MIND21334,0222137,540,50,0
1910WIMPham Bich NgocVIE22514,0218142,546,00,0
2032Yan TianqiCHN04,0216138,541,50,0

 


Contact Us