chessbase india logo

स्पैनिश डायरी -04 - शतरंज और हौसलों का सफर ! जारी है !

by निकलेश जैन - 25/07/2017

स्पेन में चल रहे केटलन सर्किट में सम्पन्न हुआ तीसरा टूर्नामेंट पेरु के इंटरनेशनल मास्टर फेरनाडीज़ फर्नांडो नें अपने नाम किया भारतीय खिलाड़ियों नें भी शानदार प्रदर्शन किया । हिमांशु अंतिम राउंड जरूर हारे पर उन्होने शानदार जज्बा दिखाया ,वन्तिका अग्रवाल इंटरनेशनल मास्टर बनी तो कई उभरती प्रतिभाओं के प्रदर्शन भारतीय खिलाड़ियों के बढ़ते प्रभाव का परिचय स्वयं दे रहा है ! खैर इन सबके बीच प्रकर्ति के समीप बसे बार्सिलोना के पहाड़ो से लेकर समंदर तक सभी आपको ऊर्जा देने का काम करते है इस बीच में जा पहुंचा सूर्य दर्शन के लिए और आप भी ले उस खूबसूरत नजारे का आनंद !! पढे स्पैनिश डायरी का यह लेख ..

  

  कौन है ये ! दरअसल जनाब यह है संत मार्टी इंटरनेशनल का मैच स्थल - सिविक सेंटर ,संत मार्टी बार्सिलोना 

और इस बार सबसे पहले  बात करते है भारत की उभरती हुई नारी शक्ति की , बालिका वर्ग में कई उभरती हुई खिलाड़ी भारत का नाम रोशन कर रही है ,उनमें से ही एक है दिल्ली की 15 वर्षीय वन्तिका अग्रवाल ,वे अब भारत की नई महिला इंटरनेशनल मास्टर बन गयी है ! बधाई हो  वन्तिका!

 दिल्ली की रहने वाली वन्तिका नें  वन्तिका नें ना सिर्फ अपना एक सपना पूरा किया बल्कि शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला  वर्ग में पहला स्थान हासिल किया साथ ही उन्होने वुमेन इंटरनेशनल मास्टर बनने की औपचरिकताए पूरी करते हुए यह खिताब भी हासिल कर लिया । इस खिताब के लिए जरूरी तीन नोर्म से उन्होने तीसरा और अंतिम नोर्म यहाँ हासिल किया इससे पहले उन्होने मुंबई और शरजाह में अपने नार्म हासिल किए थे । बड़ी बात यह रही की उन्होने अंतिम मुक़ाबले में इनयान पी जैसे मजबूत खिलाड़ी को पराजित किया 

[Event "XIX Obert Internacional Sant Martí 2017"]
[Site "Barcelona. Carrer Selva de Mar"]
[Date "2017.07.21"]
[Round "9.10"]
[White "Vantika, Agrawal"]
[Black "Iniyan, P."]
[Result "1-0"]
[ECO "E63"]
[WhiteElo "2230"]
[BlackElo "2380"]
[PlyCount "73"]
[EventDate "2017.07.13"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]

1. d4 Nf6 2. Nf3 g6 3. g3 Bg7 4. Bg2 O-O 5. O-O d6 6. c4 Nc6 7. Nc3 a6 8. Qd3
Bd7 9. d5 Nb4 10. Qd1 a5 11. a3 Na6 12. Be3 Qc8 13. Bd4 e5 14. dxe6 fxe6 15.
Ng5 Bc6 16. Bh3 Bd7 17. Bg2 Nb8 18. Nge4 Nxe4 19. Nxe4 Nc6 20. Bxg7 Kxg7 21.
Qd2 a4 22. Rad1 b6 23. c5 bxc5 24. Nxc5 e5 25. Nxd7 Qxd7 26. Qc3 Ra6 27. Qc4
Nb8 28. f4 Qe7 29. fxe5 Rf5 30. e6 c6 31. Bh3 Qa7+ 32. Kh1 d5 33. Qc3+ d4 34.
Rxd4 Rxf1+ 35. Bxf1 Kf8 36. Rf4+ Kg8 37. Qf6 1-0

 उम्मीद है जल्द ही वन्तिका भारत की नई महिला ग्रांड मास्टर बनकर दिखाएंगी !!और देश को गौरान्वित करेंगी 

 बात करते है पुणे की रहने वाली सलोनी सापले की विश्व अमेचर से पदक जीत कर अपने खेल जीवन की शुरुआत करने वाली सलोनी नें अपना दूसरा महिला इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल का लिया और वह भी इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है !

 उनके पिता जो हमेशा उन्हे लेकर दुनिया भर में अपना समय देते है ! बेहद खुश नजर आ रहे थे !हो भी क्यूँ ना !

 जम्मू कश्मीर से आई और राज्य की एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता मीनल गुप्ता के कदम भी कुछ इसी ओर है 

दुनिया भर में आप कंही भी चले जाए ! शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय अभिभावकों का यह नजारा अब आम बात है !फिर भी जरा सोचिए कितनी खास बात है ! आखिर भारतीय शतरंज में इन का योगदान कम नहीं है ! 

साउथ अमेरिका से आई यह वुमेन इंटरनेशनल मास्टर की टोली फीडे द्वारा चयनित की गयी है आखिर क्यूँ जल्द हिय आप पढ़ेंगे इस पर एक लेख !!

भारत के ग्रांड मास्टर हिमांशु शर्मा केटलन सर्किट का लगातार दूसरा खिताब अपने नाम नहीं कर सके और अंतिम निर्णायक मुक़ाबले में पेरु के इंटरनेशनल मास्टर फेरनाडीज़ फर्नांडो से हारकर छठे स्थान पर रहे । फर्नांडो  नें सर्वाधिक 8 अंक बनाकर खिताब अपने नाम किया पिछले वर्ष यह खिताब भारत के ग्रांड मास्टर श्याम सुंदर नें जीता था । 7.5 अंक बनाकर दूसरे स्थान पर अर्मेनिअन ग्रांड मास्टर केरेन गिरगोरयेन रहे तो तीसरा स्थान कोलम्बिया के जेमे अलेक्ज़ेंडर को मिला उन्होने कुल 7 अंक जुटाये । 

[Event "XIX Obert Internacional Sant Martí 2017"]
[Site "Barcelona. Carrer Selva de Mar"]
[Date "2017.07.21"]
[Round "9.1"]
[White "Fernandez, Fernando"]
[Black "Himanshu, Sharma"]
[Result "1-0"]
[ECO "C00"]
[WhiteElo "2424"]
[BlackElo "2498"]
[PlyCount "105"]
[EventDate "2017.07.13"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]

1. e4 c5 2. Nf3 e6 3. g3 Nc6 4. Bg2 Nf6 5. Qe2 d6 6. O-O Be7 7. Rd1 O-O 8. d4
cxd4 9. Nxd4 Nxd4 10. Rxd4 Qb6 11. Rd1 Bd7 12. c4 Rac8 13. b3 Rfd8 14. Be3 Qa5
15. Bd2 Qc7 16. Nc3 Ne8 17. Rac1 a6 18. Bf4 Bf6 19. Qd2 b5 20. c5 Qxc5 21. Nd5
Qa3 22. Rxc8 Bxc8 23. Nxf6+ gxf6 24. e5 fxe5 25. Bxe5 f6 26. Bd4 d5 27. Bb6 Qe7
28. Bxd8 Qxd8 29. Qc3 Bd7 30. Qc5 Kf7 31. Bf3 Qe7 32. Qe3 Ng7 33. Qh6 Kg8 34.
Bg4 Be8 35. Qe3 Qd6 36. Qa7 h5 37. Bf3 Kh7 38. Rc1 f5 39. Rc8 Bg6 40. Qa8 Bf7
41. Rc6 Qe5 42. Qf8 Kg6 43. Qb4 Ne8 44. Rxa6 d4 45. Ra7 Qf6 46. Qxb5 Nd6 47.
Qb4 Ne4 48. h4 e5 49. Qf8 Nd2 50. Bxh5+ Kxh5 51. Rxf7 Nf3+ 52. Kg2 Ne1+ 53. Kh3
1-0

पेरु के इंटरनेशनल मास्टर फेरनाडीज़ फर्नांडो जीत दर्ज करने के बाद 

हिमांशु 6.5 अंक वाले खिलाड़ियों में सबसे उपर छठे स्थान पर रहे । उम्मीद है आने वाले सितजस इंटरनेशनल में वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे ।  

50 वर्षीय अनूप देशमुख जी का जज्बा आपको भी भरपूर हिम्मत से भर देगा 

[Event "XIX Obert Internacional Sant Martí 2017"]
[Site "Barcelona. Carrer Selva de Mar"]
[Date "2017.07.14"]
[Round "2.5"]
[White "Deshmukh, Anup"]
[Black "Burmakin, Vladimir"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "D37"]
[WhiteElo "2241"]
[BlackElo "2505"]
[PlyCount "99"]
[EventDate "2017.07.13"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]

1. c4 e6 2. Nc3 d5 3. d4 Be7 4. Bf4 Nf6 5. e3 O-O 6. Rc1 c6 7. Nf3 Nbd7 8. h3
Re8 9. Bd3 Nf8 10. O-O Ng6 11. Bg3 Bd6 12. Ne5 dxc4 13. Bxc4 Nd5 14. Ne4 Be7
15. Bb3 Nf6 16. Qf3 Rf8 17. Nxf6+ Bxf6 18. Rfd1 Qe7 19. Bc2 Rd8 20. Be4 Bd7 21.
a3 Be8 22. Nc4 Bh4 23. Bh2 f5 24. Bb1 Bf6 25. b4 Rac8 26. Ba2 Kh8 27. Bg3 Nf8
28. Be5 Ng6 29. Bg3 b6 30. Bb3 Qf8 31. Ne5 Bxe5 32. dxe5 Qe7 33. e4 Rxd1+ 34.
Rxd1 fxe4 35. Qxe4 c5 36. Rd6 Nf8 37. Kh2 Bg6 38. Qe2 Bf5 39. bxc5 bxc5 40. Bc4
Qg5 41. Ra6 Qc1 42. a4 h6 43. Rd6 Rb8 44. Bb5 Ng6 45. Qd2 Qa1 46. Rd8+ Rxd8 47.
Qxd8+ Kh7 48. Be8 Nh8 49. Qc7 Qc1 50. Qxa7 1/2-1/2

मेनडोनका लुएक जिस तेजी से आगे बढ़ रहे है उनमे भविष्य का एक बड़ा खिलाड़ी साफ नजर आता है उनकी यह जीत आपको रोमांच से भर देगी 

[Event "XIX Obert Internacional Sant Martí 2017"]
[Site "Barcelona. Carrer Selva de Mar"]
[Date "2017.07.15"]
[Round "3.17"]
[White "Mendonca, Leon Luke"]
[Black "Oliva Castaneda, Kevel"]
[Result "1-0"]
[ECO "D45"]
[WhiteElo "2222"]
[BlackElo "2497"]
[PlyCount "75"]
[EventDate "2017.07.13"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]

1. d4 d5 2. c4 c6 3. Nc3 Nf6 4. e3 e6 5. Nf3 Nbd7 6. b3 Bb4 7. Bd2 O-O 8. Bd3
Qe7 9. O-O dxc4 10. Bxc4 e5 11. dxe5 Nxe5 12. Nxe5 Qxe5 13. Ne4 Ng4 14. Ng3 Rd8
15. Bxf7+ Kh8 16. Bxb4 Rxd1 17. Raxd1 Be6 18. Bxe6 Qxe6 19. Rd2 h6 20. Rfd1 Re8
21. Ba3 Kh7 22. h3 Nf6 23. Bb2 Nd5 24. e4 Nf4 25. Rd6 Qf7 26. Nf5 Rxe4 27. Rd7
Re1+ 28. Rxe1 Qxd7 29. Re7 Qd1+ 30. Kh2 Qb1 31. Rxg7+ Kh8 32. Be5 Nd3 33. Bf6
Qc1 34. Rxb7+ Kg8 35. Rg7+ Kf8 36. Be7+ Ke8 37. Nd6+ Kd7 38. Bg5+ 1-0

मध्य प्रदेश के अनुज जल्द ही 2200 रेटिंग पर होंगे ! जिस तरह वह प्रदर्शन कर रहे है मध्य प्रदेश को अपने पहले ग्रांड मास्टर से जल्द ही मुलाक़ात हो सकती है !

राष्ट्रीय टीम स्पर्धा में ग्रांड मास्टर दीपन चक्रवर्ती को हराकर सुर्खियों में आए मध्य प्रदेश के ही अश्विन डेनियल नें अपने प्रदर्शन से दिखाया है की वह जीत कोई तुक्का नहीं थी ! वह भी जल्द ही 2200 रेटिंग पर होंगे ! 

काफी दिनो बाद इंटरनेशनल मास्टर समीर काठमाले स्पेन में नजर आए ! 5.5/9 के साथ वह 38वे स्थान पर रहे

 फ़ाइनल रैंकिंग !!

Final Ranking after 9 Rounds          
Rk. SNo   Name FED RtgI Club/City Pts.  TB1
1 17 IM Fernandez Fernando  PER 2424 PERÚ 8 52
2 2 GM Grigoryan Karen H.  ARM 2555 ARMENIA 8 52
3 8 GM Cuartas Jaime Alexander  COL 2501 Peona i Peó 7 53
4 6 IM Asis Gargatagli Hipolito  ESP 2505 La Lira 7 53
5 5 GM Arizmendi Martinez Julen Luis  ESP 2511 Paterna 7 49
6 9 IM Himanshu Sharma  IND 2498 INDIA 7 53
7 7 GM Burmakin Vladimir  RUS 2505 RUSSIA 7 51
8 1 GM Peralta Fernando  ARG 2564 Escola Escacs de BCN 7 49
9 4 GM Narciso Dublan Marc  ESP 2516 Escola Escacs de BCN 7 49
10 10 IM Oliva Castaneda Kevel  CUB 2497 CUBA 7 47
11 63   Vantika Agrawal  IND 2230 INDIA 7 44
12 29 IM Tissir Mohamed  MAR 2354 MOROCCO 6 53
13 3 GM Henriquez Villagra Cristobal  CHI 2532 CHILE 6 53
14 11 IM Rios Cristhian Camilo  COL 2477 COLOMBIA 6 52
15 85   Xu Zhihang  CHN 2140 CHINA 6 50
16 21 IM Oblitas Carlomagno  PER 2395 PERÚ 6 50

आपने इस लेख में जितनी भी तस्वीरे देखी उसमें से अधिकतर पाउ पास्कल (बाए )की कमाल की फोटोग्राफी का कमाल है ! 

विजेताओ का इंतजार करती चमचमाती ट्रॉफी !!

एक और नन्हा ग्रांड मास्टर !

 प्यादे से .....पिट गया .....

एकता में ही शक्ति है तो अपने प्यादो का हमेशा ध्यान रखे !! 

जी हाँ सौ फीसदी सच बात है !!  


लाइफ इन स्पेन !! 

आइए आज आपको दिखाते है कैसा है ! स्पेन का सूर्योदय !! इसके लिए मैंने अपने अपार्टमेंट से सुबह 5 बजे सफर करना तय किया !

सुबह 6.15 मिनट का यह यह नजारा आपको ऊर्जा से भर देगा !

उम्मीद है आपको सूर्योदय पसंद आया होगा !

जल्द ही हम मिलेंगे ! स्पैनिश डायरी के अगले लेख में खूबसूरत सिटजेस में !!

आपका दोस्त 

निकलेश जैन