chessbase india logo

स्पैनिश डायरी -02 - फिर छा गया भारत ! श्याम रहे श्रेष्ठ !

by निकलेश जैन - 04/07/2017

स्पेन में चल रहे केटलन सर्किट में भारतीय खिलाड़ियों की मौजूदगी हमेशा चर्चा का विषय होती है पर साथ ही उनका प्रदर्शन यहाँ खूब निखरता भी है .भारत के ग्रांड मास्टर श्याम सुंदर नें 25वे मोंटकाड़ा इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम करते हुए एक बार फिर भारत का दबदबा स्पैनिश सर्किट मे साबित किया साथ ही भारत के युवा इंटरनेशनल मास्टर पी इनयान नें तीसरा स्थान हासिल करते हुए भारत को एक और सम्मान दिलाया । इन सबके बीच कैसी गुजर रही है बार्सिलोना में ज़िंदगी क्या खेलने के अलावा और क्या करते है खिलाड़ी ,कैसे आत्मनिर्भर होना दे रहा है नया अनुभव और किस तरह अपने शानदार इंतज़ामों से आकर्षित करता है यह शहर पढे इस स्पैनिश डायरी के दूसरे लेख में .. 

 
9 राउंड के टूर्नामेंट में श्याम सुंदर 7 अंक बनाकर रूस के ग्रांड मास्टर बुर्मकिन व्लादिमीर के साथ सयुंक्त पहले स्थान पर थे पर टाईब्रेक में श्याम विजेता रहे और बुर्मकिन व्लादिमीर को दूसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा कुछ इसी तरह से पी इनयान 5 अन्य खिलाड़ियो के साथ 6.5 अंक पर थे पर टाईब्रेक एक बार फिर भारत के पक्ष में गया और इनयान को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ ।पहले 10 की बात करे तो भारत के तीन रूस के 2 ,स्पेन के 2 और क्यूबा ,चिली और अमेरिका से 1 खिलाड़ी अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे । 
स्पेन में शतरंज की संस्कृति आपको सुखद अहसास देती है और रोमांचक मैच आते ही लोग उसे देखने का आनंद जरूर उठाते है 
केटलन सर्किट के नियम के हिसाब से अंतिम राउंड के बाद ही टाईब्रेक का फैसला किया जाता है वह भी पर्ची निकालकर ऐसे में अंतिम राउंड में विजेता कौन बना यह कयास लग रहे थे और सबकी नजरे लगी थी देवर्षि मुखर्जी के मैच पर जो देर तक चल रहा था । अंततः मैच ड्रॉ रहा और जल्द ही हमें पता चला की श्याम सुंदर मोहनराज नें वर्ष 2017 का खिताब अपने नाम कर लिया है । खैर देखते है देवर्षि का मैच कैसे हुआ 
[Event "XXV OPEN INTERNACIONAL CIUTAT DE MONTCAD"]
[Site "Espai Cultural Kursaal, c. Mas"]
[Date "2017.07.03"]
[Round "9.12"]
[White "Lorenzo De La Riva, Lazaro"]
[Black "Debarshi, Mukherjee"]
[Result "1/2-1/2"]
[ECO "D90"]
[WhiteElo "2376"]
[BlackElo "2301"]
[PlyCount "276"]
[EventDate "2017.06.26"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]

1. d4 Nf6 2. c4 g6 3. Nc3 d5 4. Nf3 Bg7 5. h4 c6 6. Bg5 Be6 7. cxd5 cxd5 8. Qb3
Qb6 9. Qxb6 axb6 10. Bxf6 exf6 11. e3 Ke7 12. Kd2 Na6 13. g3 h5 14. Bg2 Nc7 15.
Ne1 Bh6 16. Nd3 Kd6 17. a4 Bf5 18. Nb4 Ra5 19. Ra3 Bd7 20. Nd3 Rha8 21. Rb3
R8a6 22. Nb4 Ra7 23. Nc2 R5a6 24. Bf1 Bxa4 25. Nxa4 Rxa4 26. Rxb6+ Ke7 27. Nb4
R4a5 28. Be2 Na8 29. Rb5 Rxb5 30. Bxb5 Nc7 31. Be2 Ra4 32. Kc3 Bf8 33. Kb3 Ra5
34. g4 hxg4 35. h5 f5 36. hxg6 fxg6 37. Rh7+ Kd6 38. Rf7 Be7 39. Rg7 Bf6 40.
Rxg6 Ke6 41. Rh6 Ra8 42. Rh7 Be7 43. Nd3 Rf8 44. Nf4+ Kd6 45. Ng6 Re8 46. Ne5
Rf8 47. Bd3 Rf6 48. Rh5 Ke6 49. Be2 Bd6 50. Nd3 b6 51. Rh8 Rg6 52. Kc2 g3 53.
fxg3 Rxg3 54. Kd2 Kd7 55. Rh7+ Ke6 56. Rh6+ Ke7 57. Rh7+ Kf6 58. Ne5 Rg7 59.
Rh6+ Ke7 60. Ng6+ Kd7 61. Nh4 Bb4+ 62. Kd3 Ne6 63. Nxf5 Rg5 64. Rh7+ Kd8 65.
Nh4 Rg3 66. Nf3 Bd6 67. Kd2 Ng5 68. Nxg5 Rxg5 69. Bf3 Be7 70. Rh6 Kc7 71. Ke2
b5 72. b3 b4 73. Ra6 Kd7 74. Kf2 Bd6 75. Ke2 Be7 76. Kd3 Bd6 77. Ra7+ Ke6 78.
Rh7 Be7 79. Rh6+ Bf6 80. Rh1 Be7 81. e4 dxe4+ 82. Kxe4 Rg6 83. Ra1 Bf6 84. Ra7
Rg1 85. Be2 Re1 86. Ke3 Be7 87. Kd2 Rg1 88. Bc4+ Kd6 89. Rb7 Rg2+ 90. Kd3 Rg3+
91. Ke2 Rg4 92. d5 Bf6 93. Rxb4 Bd4 94. Rb8 Rg6 95. Ra8 Rg3 96. Ra6+ Kc7 97.
Rh6 Be5 98. Rc6+ Kd7 99. Bd3 Bd6 100. Ra6 Ke7 101. Bc4 Rg2+ 102. Kf3 Rg3+ 103.
Ke4 Rg4+ 104. Kf5 Rf4+ 105. Kg5 Rf8 106. Ra7+ Kd8 107. Bb5 Kc8 108. Ba6+ Kd8
109. Kg6 Bc5 110. Rb7 Rf4 111. Bc4 Kc8 112. Rh7 Kd8 113. Kg5 Rf8 114. Bd3 Rf3
115. Bc4 Rf8 116. Kg4 Bd6 117. Bb5 Kc8 118. Bd7+ Kc7 119. Be6+ Kb6 120. Rd7 Be5
121. Bf7 Rh8 122. Kf5 Bg3 123. Re7 Rh6 124. Re3 Bd6 125. Rc3 Bc5 126. Rc4 Rh1
127. Be8 Rf1+ 128. Ke6 Re1+ 129. Kd7 Re7+ 130. Kd8 Rc7 131. Bc6 Be7+ 132. Ke8
Bf6 133. Re4 Rh7 134. Bd7 Rh8+ 135. Kf7 Rh7+ 136. Ke8 Rh8+ 137. Kf7 Rh7+ 138.
Ke8 Rh8+ 1/2-1/2

मुख्य आयोजक इंटरनेशनल मास्टर अर्तुरो विदार्ते नें सभी को धन्यवाद देते हुए अगले वर्ष के लिए आमंत्रित किया 
केटलन सर्किट के अध्यक्ष एंटोनिओ अज़ा कसमितजना नें प्रतियोगिता के 25वे वर्ष होने को एक बड़ी उपलब्धि बताया और आगे भी इसे लगातार चलने की प्रतिबद्धता जताई 
मोंटकाड़ा नगर पालिका की मेयर इतने देशो की प्रतिभागिता से बेहद खुश नजर आई 
इनयान ,सलोनी और डुलिबला चन्द्र को मिले अंतर्राष्ट्रीय नोर्म 
भारत के लिए एक और अच्छी बात रही जब इंटरनेशनल मास्टर पी इनयान को ग्रांड मास्टर नोर्म ,डुलिबला चन्द्र को इंटरनेशनल मास्टर नार्म और सलोनी सापले को वुमेन इंटरनेशनल मास्टर के नोर्म मिले । शतरंज में कोई भी उपाधि प्राप्त करने के लिए तीन नोर्म हासिल करने होते है और भारतीय खिलाड़ियों नें इस मामले मे भी अपना दबदबा साबित किया और कुल पाँच में से तीन नोर्म भारतीय खिलाड़ियों नें हासिल किए । 
वर्तमान विश्व जूनियर चैम्पियन कोरी देयसी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरुष्कार दिया गया 
सलोनी सापले को रेटिंग ग्रुप अंडर 2100 के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का सम्मान दिया गया साथ ही उन्हे वूमैन इंटरनेशनल मास्टर के खिताब से नवाजा गया । 
इंटरनेशनल मास्टर अनूप देशमुख स्पेन में काफी मजबूत नजर आए 
[Event "Barbera International"]
[Site "?"]
[Date "2017.07.03"]
[Round "1"]
[White "GM Rizouk Aimen"]
[Black "IM Anup Deshmukh"]
[Result "0-1"]
[ECO "C46"]
[WhiteElo "2472"]
[BlackElo "2241"]
[PlyCount "108"]
[SourceDate "2017.07.05"]
[SourceVersionDate "2017.07.05"]

1. e4 e5 2. Nf3 Nc6 3. Nc3 Bb4 4. Nd5 Bc5 5. Nxe5 Nf6 6. Nf3 Nxe4 7. d4 Be7 8.
Qe2 f5 9. Bf4 d6 10. O-O-O O-O 11. h4 Be6 12. Nxe7+ Nxe7 13. Ng5 Bxa2 14. f3
Ng6 15. fxe4 Nxf4 16. Qe3 fxe4 17. g3 Nd5 18. Qa3 Rxf1 19. Rdxf1 Bc4 20. Re1
Nf6 21. Rhg1 Qe7 22. g4 a5 23. Qe3 Re8 24. Qc3 d5 25. Qxa5 c6 26. b3 Ba6 27.
Kb2 Qd6 28. Qc3 b6 29. Qg3 Qb4 30. Qc3 Qd6 31. Qe3 Bc8 32. Nh3 Qe7 33. Nf2 Bd7
34. Nd3 Qd6 35. Ne5 Ra8 36. Qc3 Qa3+ 37. Kb1 Be8 38. Qb2 Qb4 39. c3 Qb5 40. c4
Qb4 41. Kc2 Ra7 42. g5 Nh5 43. Ra1 Rxa1 44. Rxa1 Qe7 45. Ra8 Nf4 46. Qa3 c5 47.
Qa7 Kf8 48. Qxb6 Ne6 49. Nc6 Qd6 50. cxd5 Nxd4+ 51. Kb1 e3 52. Kb2 e2 53. Ra1
Nxc6 54. dxc6 Qe5+ 0-1

दुलीबाला चन्द्र प्रसाद नें भी शानदार प्रदर्शन किया और आईएम नोर्म हासिल किया 
[Event "XXV OPEN INTERNACIONAL CIUTAT DE MONTCAD"]
[Site "Espai Cultural Kursaal, c. Mas"]
[Date "2017.07.02"]
[Round "8.9"]
[White "Dhulipalla, Bala Chandra Prasad"]
[Black "Rizouk, Aimen"]
[Result "1-0"]
[ECO "A45"]
[WhiteElo "2335"]
[BlackElo "2472"]
[PlyCount "73"]
[EventDate "2017.06.26"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]
[WhiteClock "0:01:27"]
[BlackClock "0:00:31"]

1. d4 Nf6 2. Bf4 e6 3. e3 c5 4. Nf3 b6 5. Nc3 d5 6. Nb5 Na6 7. c3 Be7 8. Ne5
Bb7 9. Bd3 O-O 10. Qf3 Ne4 11. Qh3 f5 12. g4 cxd4 13. Bxe4 dxe3 14. Bf3 exf2+
15. Kxf2 Nc5 16. Kg2 Bg5 17. Bg3 Ne4 18. gxf5 exf5 19. Nd4 Bc8 20. Bf2 Qf6 21.
Nd3 Bd7 22. Rhg1 Kh8 23. Kh1 Bh6 24. Raf1 Rae8 25. Qg2 Re7 26. Nb4 Qd6 27. Bg3
f4 28. Bh4 g5 29. Bf2 a5 30. Nd3 Nf6 31. h3 Rg8 32. Qh2 g4 33. hxg4 Nxg4 34.
Bxg4 Bxg4 35. Bh4 Reg7 36. Nxf4 Qe5 37. Ng6+ 1-0

 दो राउंड पहले तक बढ़त पर रहे पी कोंगुवल 6 अंक बनाकर शीर्ष 10 में जगह बनाने में कामयाब रहे ।
इनयान पी निश्चित तौर पर जोरदार लय में नजर आए और उन्होने तीसरा स्थान हासिल कर अपना ग्रांड मास्टर नोर्म भी हासिल किया ऐसे में जब उनके लिए रेटिंग का के फेक्टर 10 है यह रास्ता आसान नहीं है और एक और वरदान नागपाल जिनकी रेटिंग 2500 पार कर गयी ।दोनों ही मेहनत कर रहे है पर फीडे के कुछ नियम उनके परिणाम अलग तरीके से सामने लाते है और फिलहाल इस पर चर्चा हर ओर है 
[Event "XXV OPEN INTERNACIONAL CIUTAT DE MONTCAD"]
[Site "Espai Cultural Kursaal, c. Mas"]
[Date "2017.07.02"]
[Round "8.4"]
[White "Iniyan, P."]
[Black "Santos Latasa, Jaime"]
[Result "1-0"]
[ECO "E94"]
[WhiteElo "2392"]
[BlackElo "2567"]
[PlyCount "71"]
[EventDate "2017.06.26"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]
[WhiteClock "0:21:39"]
[BlackClock "1:03:02"]

1. d4 d6 2. Nf3 g6 3. c4 Bg7 4. Nc3 Nf6 5. e4 O-O 6. Be2 e5 7. O-O exd4 8. Nxd4
Re8 9. f3 c6 10. Nc2 Na6 11. Kh1 Nc7 12. Bf4 d5 13. exd5 cxd5 14. c5 Ne6 15.
Bd6 d4 16. Nxd4 Nxd4 17. Qxd4 Ne4 18. Qd3 Nxd6 19. cxd6 Bf5 20. Qd2 Re6 21.
Rad1 Bf8 22. Ne4 Rc8 23. Qb4 Qb6 24. Qxb6 axb6 25. d7 Rd8 26. g4 Bxe4 27. fxe4
Rxe4 28. Bb5 Re5 29. Rfe1 f6 30. Rxe5 fxe5 31. Rd5 Bg7 32. Rd6 e4 33. Re6 Kf7
34. Rxe4 Bxb2 35. g5 Bc1 36. h4 1-0

ग्रांड मास्टर श्याम सुंदर के लिए तो केटलन सर्किट हमेशा से भाग्यशाली साबित होता रहा है पिछले वर्ष वह उपविजेता थे तो इस वर्ष अच्छा खेलकर विजेता का ताज अपने नाम कर लिया 
[Event "XXV OPEN INTERNACIONAL CIUTAT DE MONTCAD"]
[Site "Espai Cultural Kursaal, c. Mas"]
[Date "2017.07.01"]
[Round "7.1"]
[White "Shyam, Sundar M"]
[Black "Konguvel, Ponnuswamy"]
[Result "1-0"]
[ECO "B06"]
[WhiteElo "2535"]
[BlackElo "2391"]
[PlyCount "75"]
[EventDate "2017.06.26"]
[EventRounds "9"]
[EventCountry "CAT"]
[WhiteClock "0:04:49"]
[BlackClock "0:01:52"]

1. e4 g6 2. d4 Bg7 3. Nf3 d6 4. Bc4 a6 5. Qe2 e6 6. h4 h6 7. a4 Ne7 8. Bd3 Nd7
9. Nbd2 e5 10. dxe5 Nxe5 11. Nxe5 Bxe5 12. Nc4 Bg7 13. h5 g5 14. O-O Be6 15.
Ne3 Qd7 16. Nf5 Be5 17. f4 gxf4 18. Bxf4 O-O-O 19. Bxe5 dxe5 20. Ng7 Rhg8 21.
Nxe6 fxe6 22. Bc4 Nc6 23. c3 Kb8 24. Rf6 Qe7 25. Rxe6 Qc5+ 26. Kh2 Rg5 27. b4
Qf8 28. Rf1 Qg7 29. Ref6 Rg4 30. Be6 Rf4 31. Rg6 Qe7 32. b5 axb5 33. axb5 Qh4+
34. Bh3 Rxe4 35. Qf2 Qxh5 36. bxc6 Qxg6 37. Ra1 b6 38. Qa2 1-0

पहले तीनों विजेता खिलाड़ी आयोजको के साथ !
फेनिल शाह शानदार खेले पर अंतिम राउंड में उनके विरोधी के नहीं आने से उनका आईएम नोर्म नहीं हो पाया पर उम्मीद है वह बेहतर करते रहेंगे लिखित और ओजस कुलकर्णी भी लय पकड़ते नजर आए 
विनोद भागवत जी नें इस दौरे के लिए बहुत मेहनत की शुरुआत में थोड़े खराब परिणामो से उबर कर उन्होने अंतिम कुछ राउंड में अच्छी वापसी की उम्मीद है वह आगे और बेहतर खेल का प्रदर्शन करेंगे !
अनुज श्रीवत्रि तेजी से उभरती हुई प्रतिभा है पिछले वर्ष राष्ट्रीय अंडर 13 में तीसरे स्थान पर रहे अनुज ने टूर्नामेंट में 117 रेटिंग अंक हासिल किए 

लाइफ इन स्पेन !!

स्पेन या यह दौरा हम सबके लिए काफी अहम साबित साबित हो रहा है ,सब ना सिर्फ मैच की तैयारी करते है खेल को सुधार रहे है बल्कि आत्मनिर्भर बनना अपने हिस्से का काम करना और अपनी ज़िम्मेदारी सिर्फ खुद उठाना इन गुणो को अपने कितने रेटिंग अंक देंगे !!
जब इंटरनेशनल मास्टर के हाथ से बना खाना आपको खाने मिले तो फिर बात ही क्या है 
ये है हमारी मिक्स वेजीटेबल करी ! ( पानी थोड़ा ज्यादा है पर अच्छा है !)
तो ये है बासमती पुलाव ! ( हल्दी थोड़ा कम है सो डोंट माइंड ) 
और भारत के बाहर ही देश के खाने का मतलब सही अर्थो में समझ आता है 
आप सब जो भी स्पेन भविष्य में आने की योजना बना रहे हो हमारी तरह 71 यूरो में यह एक मेट्रो कार्ड बनवाना ना भूले क्यूंकी यह आपको महीने भर की यात्रा चाहे वो मेट्रो में हो ट्रेन में हो ,बस में हो या ट्राम सब में आप चाहे कितने बार इस्तेमाल कर सकते है और यह आपके पैसे की बचत तो करेगा ही !
बार्सिलोना का ट्रांसपोर्ट (यातायात ) दुनिया के सबसे अच्छे ट्रांसपोर्ट में गिना जाता है दूरी तो जैसे दूरी लगती ही नहीं है । 
  
मध्य प्रदेश के अश्विन डेनियल रोज सुबह 8 किलोमीटर दूर बीच के किनारे सैर के लिए सुबह 5बजे ही निकल पड़ते है क्या यह अपने आप में एक बड़ा अनुभव नहीं है !
नेशनल चैम्पियन रहे फेनिल शाह घर के सफाई मैं हाथ बटाते हुए यकीन मानिए यह आत्मनिर्भरता उनके खेल को भी निखार रही है !! 
खैर हमारा अगला पड़ाव आ गया है और वह है बारबेरा ओपेन जल्द ही मिलेंगे स्पैनिश डायरी में !
आपका दोस्त 
निकलेश जैन