हरिका विश्व चैंपियनशिप के क्वाटर फ़ाइनल में ,पदमिनी बाहर

कौन जीतेगा ये खूबसूरत ट्रॉफी
(तस्वीरे श्री डेविड लड़ा जी के सौजन्य से - All photos by David Llada):


पिया क्रमलिंग का जज्बा आपको भी हैरानी में डाल देगा उन्होने भी अलेक्ज़ेंड्रा के लिए टाईब्रेक आसान नहीं होने दिया और पहले दोनों टाईब्रेक बराबरी पर छूटे 
तीसरे और चौथे टाईब्रेक में वो दबाव में आ गयी और अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनिऊक नें फायदा उठाते हुए 2-0 से जीत दर्ज की 
सो अब अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनिऊक क्वाटर फ़ाइनल में पहुँच गयी है 
सोपीकों और हरिका के बीच भी पहले दोनों टाईब्रेक बराबर रहे और मैच तीसरे और चौंथे टाईब्रेक तक चला गया 

भारत के लिए खुशियाँ और गम दोनों इंतजार कर रहे थे एक तरफ हरिका क्वाटर फ़ाइनल पहुंची तो भारत की राष्ट्रीय विजेता पदमिनी राऊत बढ़त बनाने के बाद भी प्रतियोगिता से बाहर हो गयी । पहला टाईब्रेक जीतकर उन्होने अपने क्वाटर फ़ाइनल में पहुँचने की संभावना बना दी थी पर वो अगला टाईब्रेक हार गयी और दबाव में तीसरा भी ऐसे में अंतिम मैच में जीत की जरूरत थी ताकि टाईब्रेक जारी रहे पर मैच ड्रॉ रहा ।

क्वाटर फ़ाइनल का सीधा प्रसारण शाम 5 बजे से होगा
क्वाटर फ़ाइनल मैच कार्यक्रम
| Round 4 Game 1 | ||||
| SNo. | Name | Res | SNo. | Name |
| 8 | Tan Zhongyi | 1 | Ju Wenjun | |
| 2 | Muzychuk Anna | 7 | Stefanova Antoaneta | |
| 6 | Ni Shiqun | 3 | Kosteniuk Alexandra | |
| 4 | Harika Dronavalli | 5 | Dzagnidze Nana |
आधिकारिक वैबसाइट हिन्दी में शतरंज की सभी खबरे पढ़ने के लिए क्लिक करे - चेसबेस हिन्दी न्यूज़ पेज आपका दोस्त
निकलेश जैन
अगर आप हिन्दी मे लेख /रिपोर्ट लिखना चाहते है तो मुझे ईमेल करे
email address: nikcheckmatechess@gmail.com








