
उज़चेस कप शतरंज : प्रज्ञानन्दा नें दी सिंदारोव को मात , बनाई सयुंक्त बढ़त
ताशकंत , उज्बेकिस्तान , उज़चेस कप सुपर ग्रांड मास्टर शतरंज टूर्नामेंट के चार राउंड के बाद भारत के आर प्रज्ञानन्दा 2 जीत और 2 ड्रॉ के साथ 3 अंक बनाते हुए मेजबान देश के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक के साथ सयुंक्त बढ़त पर आ गए है ।

चौंथे राउंड में प्रज्ञानन्दा नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए क्यूजीडी ओपनिंग में उज़्बेक्सितान के सिंदारोव जावोखिर को पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की , इस जीत के साथ ही प्रज्ञानन्दा अपने खेल जीवन की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग 2779 अंको पर पहुँच गए है

और अगर अगले राउंड में एक और जीत दर्ज करते है तो वह देश के वर्तमान नंबर एक खिलाड़ी अर्जुन एरीगैसी (2782) को पीछे छोड़कर पहली बार देश के नंबर एक खिलाड़ी बन सकते है , विश्व रैंकिंग में फिलहाल अर्जुन चौंथे, प्रज्ञानन्दा पांचवें और गुकेश छठे स्थान पर है ।

इससे पहले प्रज्ञानन्दा नें दूसरे राउंड में वोखिदोव शम्सइद्दीन को पराजित किया था

चौंथे राउंड के अन्य मुकाबलों में ईरान के परहम मघसूदलू नें उज़्बेक्सितान के याक़ूबबोएव नोदिरबेक को पराजित किया

जबकि भारत के अर्जुन एरीगैसी नें अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक से , रूस के यान नेपोमनिशी नें भारत के अरविंद चितांबरम से और हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट नें उज्बेकिस्तान के वोखिदोव शम्सइद्दीन से ड्रॉ खेला । फिलहाल प्रज्ञानन्दा और अब्दुसत्तोरोव 3 अंक , अर्जुन और परहम 2.5 अंक बनाकर खेल रहे है ।
अभी तक के सभी मुक़ाबले :








