
वैसे तो टॉप सीड विदित के मुक़ाबले सभी खिलाड़ियों की रेटिंग काफी कम है पर युवा विदित ऐसे मैच खेलने का निर्णय लेकर यह भी साबित करते है की उन्हे थोड़े खतरे मोल लेने की आदत है । 2707 रेटिंग के विदित के लिए अपनी रेटिंग को बेहतर करना इतना आसान नहीं था और शुरुआती तीन राउंड में उनके ड्रॉ से उन्हे खासा नुकसान हो रहा था पर चौंथे राउंड में मोरोज़ोविच के गलत खेल नें उन्हे एक अदद जीत दिला दी ।
आर्यन तारी vs विदित गुजराती - ड्रॉ रहा मुक़ाबला !

विश्व जूनियर चैम्पियन आर्यन तारी और विदित के बीच एक रोमांचक मुक़ाबला बराबरी पर छूटा

मैच के बाद दोनों खिलाड़ी विश्लेषण करते हुए - Photo: Macauley Peterson
दूसरे राउंड में मेजबान स्वीडन के निल्स ग्रंडिलिउस से तो तीसरे राउंड में हंगरी के बेंजामिन ग्लेदुरा मैच बराबरी पर खेला

लगातार तीन मैच ड्रॉ खेलने के बाद विदित का खिताब जीतना मुश्किल में +2700 रेटिंग को बचा पाना थोड़ा मुश्किल में नजर आ रहा था
मोरोज़ोविच - विदित ( 0-1)
चौथे राउंड में रूसी मास्टर मोरोज़ोविच पर मिली जीत नें विदित का टूर्नामेंट सफल बना दिया ।

हाथी की एक गलत चाल नें मोरोज़ोविच को भारी नुकसान पहुंचा दिया । Photo: Macauley Peterson
तो आपके लिए हम लाये है खास हिन्दी विश्लेषण !!
तो क्या आज विदित अंतिम राउंड जीतकर खिताब पर कब्जा जमाएंगे !!









