गुकेश की वापसी के नाम रहा दूसरा दिन
अपने हार न मानने वाले व्यक्तित्व के लिए मशहूर डी गुकेश ने ब्लिट्ज के दूसरे दिन शानदार प्रदर्शन कर खुद को शीर्ष 3 स्थानों में बनाए रखा और अंततः प्रतियोगिता को तीसरे स्थान पर समाप्त किया। इस प्रदर्शन के बाद गुकेश ने खुद पर फटाफट शतरंज में उठ रहे सभी सवालों का जवाब अपनी चालों से दे दिया। हालाँकि गुकेश ने रैपिड में पहला स्थान प्राप्त किया था और विश्व नंबर एक मैगनस कार्लसन को भी मात दी थी, लेकिन ब्लिट्ज में उनका पहला दिन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा था। पर जैसा कि हम सभी गुकेश को जानते हैं, वह कभी हार नहीं मानते इसका उदाहरण विश्व चैंपियनशिप में भी देखने को मिला था, जब डिंग लिरेन ने गुकेश पर जीत हासिल कर बढ़त बनाई थी, पर अंत में गुकेश ने ही विश्व चैंपियन का ख़िताब अपने नाम किया था।

14 चालों में खत्म हुई मैगनस और गुकेश की बाजी, खेला मशहूर बर्लिन ड्रा।
देखे हिंदी चैसबेस का यह वीडियो

सभी खिलाड़ियों के साथ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण की तस्वीर

ब्लिट्ज में सिर्फ नोदिरबेक ही मैगनस को रोक पाए और सफ़ेद मोहरो से मैगनस पर जीत हासिल की।

प्रज्ञानन्दा से ड्रा खेल सुनिश्चित किया पहला स्थान।

एक तरफ़ा जीत के साथ रहे मैगनस पहले स्थान पर, आधे अंक की बढ़त से वेस्ली सो आये दूसरे और डी गुकेश रहे तीसरे स्थान पर








