
सनवे सिट्जस इंटरनेशनल – उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक बने विजेता ,भारत के अभिमन्यु को तीसरा स्थान
सिट्जस ,स्पेन से निकलेश जैन
सनवे सिट्जस इंटरनेशनल टूर्नामेंट 2021 का खिताब उज्बेकिस्तान के युवा ग्रांड मास्टर नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव नें बेहद रोमांचक टाईब्रेक में अपने नाम कर लिया ।

दसवें राउंड के समापन के बाद चार खिलाड़ी पूर्व विजेता बुल्गारिया के इवान चेपारिनोव नें जर्मनी के कोल्लार्स दिमित्रीज , भारत के अभिमन्यु पौराणिक और उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक 8 अंक बनाकर सयुंक्त पहले स्थान पर थे

और ऐसे में सिट्जस के खास टाईब्रेक नियमों के अनुसार इन चारो खिलाड़ियों के बीच ब्लिट्ज टाईब्रेक प्ले ऑफ खेले गए

जिसमें सबसे पहले फ़ाइनल टाईब्रेक पहुँचने के लिए अभिमन्यु से कोल्लार्स और नोदिरबेक से चेपारिनोव का मुक़ाबला हुआ

जिसमें नोदिरबेक और कोल्लार्स 2-0 से जीतकर फाइनल टाईब्रेक में पहुँच गए

और इसके बाद नोदिरबेक नें शानदार प्रदर्शन करते हुए 1.5-0.5 से फाइनल टाईब्रेक जीतकर 2021 सिट्जस इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम कर लिया ।

वहीं तीसरे स्थान के लिए हुए मुक़ाबले में भारत के अभिमन्यु नें पूर्व विजेता चेपारिनोव को 1.5 -0.5 से मात देते हुए तीसरा स्थान हासिल कर लिया ।

पांचवें से आठवे स्थान के लिए भी 7.5 अंको पर टाई हुआ पर टाईब्रेक के बाद उक्रेन के अंटोन कोरोबोव पांचवें ,अजरबैजान के अलताज सफारली छठे ,नीदरलैंड के वान फॉरेस्ट लूका सातवे और भारत के एसपी सेथुरमन आठवे स्थान पर रहे । जबकि भारत के निहाल सरीन नौवे तो अर्जुन एरिगासी दसवें स्थान पर रहे ।

प्रतियोगिता की शीर्ष 3 महिला खिलाड़ियों मे साक्षी चित्लांगे जगह बनाने मे कामयाब रही

प्ले ऑफ के समय का एक दृश्य सेथुरमन और अभिमन्यु

प्रतियोगिता मे बेहद शानदार प्रदर्शन करने वाले प्राणेश को अपना दूसरा ग्रांड मास्टर नार्म हासिल हुआ

जबकि प्रणव भी ग्रांड मास्टर हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी रहे

साक्षी चित्लांगे को महिला ग्रांड मास्टर नार्म हासिल हुआ

उत्सव चटर्जी इंटरनेशनल मास्टर नार्म हासिल करने मे सफल रहे
Pairings/Results
Round 10 on 2021/12/23 at 10:00







_AGHXF_1024x683.jpeg&w=3840&q=75)
_X3BQJ_1280x720.jpeg&w=3840&q=75)