
( All Pictures: Lennart Ootes )

लंदन ,इंग्लैंड (निकलेश जैन ) लंदन क्लासिक शतरंज का दूसरा राउंड भी बिना किसी परिणाम के निकला और खेले गए सभी मैच बेनतीजा समाप्त हुए सभी खिलाड़ियों नें आधा -आधा अंक बाँट लिए ।


इंग्लैंड के लंदन में भारतीय उच्चायुक्त माननीय श्री वाई के सिन्हा दूसरे राउंड के मुख्य अतिथि थे उन्होने आज आनंद के मैच की पहली चाल चलकर खेल का शुभारंभ किया । आनंद इस मौके पर बेहद खुश नजर आए

भारत के विश्वानाथन आनंद और उनके पुराने प्रतिद्वंदी इंग्लैंड के माइकल एडम्स के बीच भी बाजी मोहरो की अदला बदली के बीच एक आसान ड्रॉ में बदल गयी है । सफ़ेद मोहरो से खेल रहे आनंद नें राजा के प्यादे को दो घर चलकर खेल की शुरुआत की और एडम्स नें भी इसी तरह जबाब दिया कुछ ही चालों में खेल राय लोपेज के बर्लिन डिफेंस में पहुँच गया और शुरुआत से ही बोर्ड के केंद्र से एडम्स खेल का संतुलन बनाने में सफल रहे और आनंद के वजीर के तरफ के हिस्से में दबाव बनाना काम नहीं आया मोहरे लगातार खेल से बाहर होते रहे और 48 चालों में खेल को दोनों खिलाड़ी ड्रॉ मानने पर सहमत हो गए ।

अन्य सभी मुक़ाबले भी ड्रॉ रहे । विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन नें रूस के सेरजी कर्जाकिन से ...
अमेरिका के फेबियानों कारुआना नें .......

अर्मेनिया के लेवान अरोनियन से

,फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव नें

अमेरिका के हिकारु नाकामुरा से ....

....और अमेरिका के वेसली सो नें रूस के इयान नेपोमनियची से ,से ड्रॉ खेला और अभी तक सभी खिलाड़ी 1 अंक पर खेल रहे है ।

आज कार्लसन आनंद के खिलाफ कैसा खेल दिखाते है सबकी नजरे इसी पर होंगी !

राउंड 3 के मैच
राउंड 2 का पूरा विडियो
अंक तालिका










