भुवनेश्वर ,उड़ीसा किट विश्वविद्यालय में लगभग 800 खिलाड़ियों की मौजूदगी में 7वी नेशनल स्कूल शतरंज चैंपियनशिप का आगाज आज किट विश्व विद्यालय में संस्थापक श्री अच्युता सामंत की गरिमामई मौजूदगी में सम्पन्न हुआ । अगर सही मायनों में देखे तो आप यहाँ आकर समझ सकते है की यह भारतीय शतरंज का शायद सबसे बड़ा मैच है । क्यूंकी यहाँ से आप खेल को देश भर में आसानी से पहुंचा सकते है । मैच ठीक वही हो रहा है जहां पिछले वर्ष में विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था . चेसबेस इंडिया आपको लगातार इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी देता रहेगा !!
निकलेश जैन अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी और फिडे ट्रेनर हैं। वे 2009 से शतरंज पर लिख रहे हैं और विश्व चैंपियनशिप तथा शतरंज ओलंपियाड जैसे बड़े आयोजनों को कवर कर चुके हैं। वे हिंदी चेसबेस इंडिया के प्रमुख हैं और पंजाब केसरी में लिखते हैं, जहाँ उनके लगभग 7,000 लेख प्रकाशित हो चुके हैं