
राउंड 5 के सभी मुक़ाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए

कारो कान ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में आनंद नें एक समय तो एक प्यादे की बढ़त भी हासिल कर ली थी पर करूआना के शानदार मोहरो नें उन्हे फ़ायदा उठाने का कोई मौका नहीं दिया और मैच बराबरी पर छूटा ।
Game Annotate by WIM Angela Franco

टूर्नामेंट के दूसरे सबसे आगे चल रहे खिलाड़ी मेक्सिम लाग्रेव नें विश्व कप विजेता लेवान अरोनियन से ड्रॉ खेला राय लोपेज ओपनिंग में हुए इस मुक़ाबले में अंत समय में दोनों के पास काले खाने के ऊंट थे और किसी के लिए भी जीत नजर नहीं आ रही थी ।

दूसरे राउंड में जीत दर्ज करने वाले कार्लसन भी तब से कोई भी मैच में जीत दर्ज नहीं कर सके है और निश्चित पर मेजबान जर्मनी के दोनों खिलाड़ियों नें अपना प्रभाव सभी पर छोड़ा है । जॉर्ज मेयर नें भी आज कार्लसन को जीतने को मौका नहीं दिया और एक समय तो वह कार्लसन के द्वारा खतरा लेने के प्रयास में जीत भी दर्ज कर सकते थे ।
आखिर कैसे कार्लसन यह मैच हार सकते थे ग्रांड मास्टर डेनियल किंग के इस विश्लेषण से

अन्य मुक़ाबले में अजरबैजान के अकार्दी नाइडिश नें जर्मनी के मैथिस ब्लूबम से मुक़ाबला ड्रॉ खेला

चीन की हु ईफ़ान नें आज टूर्नामेंट में संयुक्त बढ़त पर चल रहे निकिता वितुगोव को ड्रॉ पर रोका
Grenke Chess के इस विडियो में देखे कैसा हुआ हूं ईफ़ान का मैच

















