वितुगोव की किंग पान ओपनिंग के खिलाफ आनंद नें कारो कान से वेरिएसन खेलकर जबाब दिया और जल्द ही खेल फ्रेंच डिफेंस में बदल गया आनंद नें शुरुआत से सक्रिय खेल दिखाया और लय में चल रहे युवा रूसी खिलाड़ी  निकिता वितुगोव  को  बढ़त बनाने का कोई मौका नहीं दिया मोहरो की लगातार अदला बदली के बीच खेल जब 38 चालों तक हुआ था तो दोनों के पास चार प्यादे थे जबकि आनंद के पास सफ़ेद रंग तो  निकिता वितुगोव के पास काले रंग का ऊंट बाकी थे और दोनों खिलाड़ियों नें ड्रॉ खेलना ही बेहतर समझा ।


आनंद के अलावा आज नॉर्वे के विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन नें शीर्ष पर चल रहे फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव से ,

अर्मेनिया के लेवान अरोनियन नें चीन की हू ईफ़ान से ,

मेजबान जर्मनी के दोनों खिलाड़ी मेथिस ब्लूबम नें जॉर्ज मेयर से ड्रॉ खेला

इस जीत के साथ ही करूआना अब सयुंक्त बढ़त पर आ गए है  

आज के एकमात्र विजेता रहे कैंडीडेट विजेता फेबियानों करूआना  जिन्होने   जिन्होने  अजरबैजान के अर्कदी नाइडिश पर जीत के साथ ही ना सिर्फ अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की बल्कि अब वह 3 अंक बनाकर , मेक्सिम और वितुगोव के साथ सयुंक्त बढ़त पर आ गए है ।

भारतीय शतरंज प्रेमियों की नजरे अब अगले राउंड पर है जब फेबियानों और आनंद आपस में मुक़ाबला खेलेंगे । 

राउंड 4 के मैच !