

विश्व के दिग्गज शीर्ष खियालड़ियों के बीच बेल्जियम के लेवेन में चल रहे ग्रांड चैस टूर मुक़ाबले में भारत के विश्वनाथन आनंद की मौजूदगी अपने आप में वर्तमान विश्व रैपिड चैम्पियन के सम्मान को बढ़ाती है और 48 वर्ष की उम्र में उनका जज्बा आप और हमें प्रेरित करता है ।
सभी फोटो ग्रांड चैस टूर कि अधिकृत वेबसाइट से

खैर बात करे टूर्नामेंट की तो यह आनंद के लिए बहुत मुश्किल भरा रहा है और रैपिड के 9 मुकाबलो में वह सिर्फ 1 ही मुक़ाबला जीत सके और अंतिम स्थान पर रहे ।

उनके लिए एकमात्र जीत करूआना के खिलाफ आई और यही आनंद का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा

करूआना के लिए भी टूर्नामेंट एक बुरा सपना साबित हुआ और वह अंतिम दिन के बेहतर प्रदर्शन के बाद भी 8वे स्थान पर रहे ।

वेसली सो ने बेहतरीन खेल दिखाया और शुरुआत से ली बढ़त अंतिम तक कायम रखी और अब वह पहले स्थान पर चल रहे है !आनंद नें उनसे ड्रॉ खेला और अब देखना ये होगा की क्या ब्लिट्ज़ के मुक़ाबले अंक तालिका में कोई बदलाव लाएँगे ।

लेवान अरोनियन के लिए यह वापसी की राह साबित हुआ और रैपिड के मुकाबलों के बाद वह दूसरे स्थान पर चल रहे है । आनंद नें अरोनियन से भी ड्रॉ खेला

7 ड्रॉ और 2 जीत के साथ फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव तीसरे स्थान पर चल रहे है

चार जीत के बाद भी सिर्फ 2 ड्रॉ और तीन हार की वजह से अमेरिका के हिकारु नाकामुरा चौंथे स्थान पर चल रहे है

कार्याकिन और आनंद का मुक़ाबला ड्रॉ रहा , दो जीत एक हार और 6 ड्रॉ के साथ कार्याकिन 5 वे स्थान पर चल रहे है

आनंद पर जीत के सह शानदार शुरुआत करने वाले ममेद्यारोव आगे अपने खेल का संतुलन बनाए नहीं रख सकते और 2 आर जीत और 4 ड्रॉ के साथ 6वे स्थान पर चल रहे है

बेहद कम मौको पर आनंद से जीत पाने वाले रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीशचुक भी आनंद से जीतने में सफल रहे 2 जीत 4 ड्रॉ और 3 हार के साथ वह सातवे स्थान पर चल रहे है

अनीश गिरि कि एकमात्र जीत आनंद के खिलाफ ही आई उसके बाद वह जीत को ढूंढते नजर आए । 1 जीत 5 हार और 6 ड्रॉ के साथ वह 9 वे पायदान पर चल रहे है ।

दो देखना होगा कभी लाइटनिंग किड के नाम से पहचान रखने वाले इस ग्रांड टूर के ब्लिट्ज़ मुकाबलों के कमबेक किड कहलाते है या नहीं
रैपिड मैच के बाद अंक तालिका ! ( दोहरे अंक प्रणाली के आधार पर )