यान-क्रिष्तोफ़ डूडा बनाम गुकेश (भारत) — ड्रॉ (45 चालों के बाद)

गुकेश को विश्व चैम्पियन बनाने में डूड़ा नें भी योगदान दिया है क्यूंकी वह करीब एक साल तक गुकेश के अभ्यास के साथ रहे है खास तौर पर गुकेश के रैपिड और ब्लिट्ज को बेहतर बनाने में उन्होने खासा योगदान दिया है । 2021 विश्व कप विजेता डूडा नें शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और क्यूजीडी ओपेनिंग के 3 नाइट्स वेरिएशन में मध्य खेल में उन्हें कुछ जीत के मौके भी मिले, लेकिन सही चाल खोज पाना आसान नहीं था। गुकेश ने मजबूत बचाव किया और अंततः 45 चालों के बाद खेल ड्रॉ पर समाप्त हुआ। ड्रॉ होने के बाद भी यह इस रोमांचक खेल को देखकर दर्शकों ने काफी देर तक तालियाँ बजाईं।

अलीरेज़ा फिरोज़्ज़ा बनाम लेवोन अरोनियन — ड्रॉ

नीचे देखें पिछले राउंड्स के महत्वपूर्ण मुकाबले:

प्रज्ञानन्दा (भारत) बनाम गुकेश (भारत) — प्रज्ञानन्दा जीते

प्रतियोगिता के पहले दिन ही विश्व चैम्पियन गुकेश को भारत के ही आर. प्रज्ञानन्दा के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी और गुकेश इस बाज़ी से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। ओपनिंग के बाद ही गुकेश के मोहरे काफ़ी दबाव में नज़र आ रहे थे और प्रज्ञानन्दा ने काफ़ी आसानी से 36 चालों में सफ़ेद मोहरों से पहली ही बाज़ी अपने नाम कर ली थी।

गुकेश बनाम अब्दुसत्तारोव — गुकेश जीते

पहले ही दिन पराजय का सामना करने वाले विश्व चैम्पियन डी गुकेश नें दूसरे राउंड में जोरदार वापसी करते हुए अपने चिर प्रतिद्वंदी उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तारोव को पराजित करते हुए वापसी की , गुकेश नें सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए राय लोपेज ओपनिंग में अपने मोहरो के बेहतरीन तालमेल से खासतौर पर अपने घोड़ों के खेल से अब्दुसत्तारोव को कभी भी दबाव से बाहर नहीं आने दिया और 50 चालों में जीत दर्ज की ।

तीसरे राउंड में अमेरिका के ग्रांड मास्टर फबियानो करुआना नें फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा को पराजित करते हुए दिन की एकमात्र जीत दर्ज की

कारुआना बनाम अब्दुसत्तारोव — कारुआना जीते

नीचे देखें प्रतियोगिता में हुई सारी बाज़ियाँ:

पाँच मुकाबलों के बाद रैंकिंग:


छठे राउंड के मुकाबले: