दिप्तायन, अरोण्यक और नारायण ने जीते टाई ब्रेक मुकाबले।
कल हुए टाईब्रेक मुकाबलों में भारत के अरोण्यक घोष ने पोलैंड के अपने से मज़बूत खिलाड़ी बार्टेल मातेऊश पर शानदार जीत हासिल की, तो वहीं दूसरी ओर दिप्तायन घोष ने भी लगातार अपने दोनों टाईब्रेक मुकाबले जीतकर दूसरे राउंड में प्रवेश किया। साथ ही एस.एल. नारायण भी अपने दोनों मुकाबले जीत गए और वे भी दूसरे मुकाबले में खेलते नज़र आएंगे। हालांकि राजा ऋत्विक और ललित बाबू को टाईब्रेक में हार का सामना करना पड़ा और वे प्रतियोगिता से बाहर हो गए। कल से शुरू होने वाले दूसरे राउंड में अब ये खिलाडी फिर शानदार बाजिया खेलते नज़र आएँगे। अन्य महत्वपूर्ण मुकाबले में अर्जेंटीना के ओरो ने बड़ा उलटफ़ेर करते हुए 5 -3 से मुकाबला अपने नाम किया। ओरो दूसरे चक्र में काले मोहरो से विदित से खेलते नज़र आएँगे।

ओरो रहे आज के प्लेयर ऑफ़ थे डे।
नीचे देखे टाई ब्रेक के कुछ शानदार मुकाबले :

अरोण्यक ने सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए मात्र 19 चालो में अपनी बाजी जीतकर बढ़त बना ली थी। उन्होंने बार्टल के वजीर को 19वी चाल पर अपने मोहरो से घेर लिया और शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद बार्टल ने एक बाजी जीत कर वापसी तो की पर अरोण्यक लगातार 2 मुकाबले जीत कर दूसरे राउंड में प्रवेश कर गए।

दिप्तायन ने अपने पहले ही दोनों 15+10 के टाई ब्रेक मुकाबले जीत कर आसानी ने दूसरे राउंड में प्रवेश किया।

एस.एल. नारायण भी अपने दोनों शुरुवाती टाई ब्रेक मुकाबले जीते और दूसरे राउंड में प्रवेश किया

नीचे दी हुई लिंक से देखे दूसरे राउंड में होने वाले मुकाबले
नीचे देखे राउंड 1 के सभी मुकाबले।
आज से शुरू होने वाले मुकाबलों की जानकारी के लिए देखते रहे हिंदी चैस बेस इंडिया।








