अनुभवी हम्पी या युवा दिव्या कौन जीतेगा भारत के लिए पहला विश्व कप ! !

अब से कुछ देर से ही भारत की दिव्या देशमुख सफ़ेद मोहरो से भारत की महानतम महिला खिलाड़ी ग्रांड मास्टर कोनेरु हम्पी के खिलाफ फ़ाइनल मुक़ाबले की शुरुआत करेंगी और भारतीय शतरंज प्रेमियों के लिए यह एक मुश्किल मौका होगा जब किसका पक्ष ले यह मुश्किल होगा या फिर आपके अंदर अगर तटस्थ रहकर फ़ाइनल देखने की क्षमता है तो फिर ये आज काम आने वाली है । !

कैसा रहा है अब तक का सफर ?

अगर बात करें पहले नई सनसनी बनकर उभरी दिव्या देशमुख की तो उन्होने चीन की जु जिनर , भारत की हरिका द्रोणावल्ली और चीन की तान ज़्होंगाई जैसी खिलाड़ियों को मात देते हुए फाइनल का सफर तय किया है जबकि हम्पी नें स्विट्जरलैंड अलेक्ज़ेंड्रा कोस्टेनियुक और चीन की लेई टिंगजे जैसी खिताब की प्रबल दावेदार रही खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया है । दोनों खिलाड़ियों के आक्रामक खेलने के तरीके के कारण ये दोनों फ़ाइनल बेहद रोमांचक हो सकते है हालांकि हम्पी की स्थितिजन्य खेल की समझ और एंडगेम की काबलियत उन्हे इस फ़ाइनल का दावेदार तो बना रही है पर ऊर्जा उम्मीद और युवाशक्ति पर सवार दिव्या भी कुछ हद तक जीत की दावेदार बन सकती है , देखेते है क्या होगा परिणाम आपको क्या लगता है ?

देखे फ़ाइनल मुक़ाबला चेबसेस इंडिया पर