पहले दिन नहीं आया कोई परिणाम , आज सफ़ेद मोहरो से खेलेंगी हम्पी और दिव्या !!

फीडे महिला विश्व शतरंज कप के सेमी फाइनल का पहला दिन शांतिपूर्ण रहा और चारों खिलाड़ी सम्हाल कर खेलते नजर आए । चूंकि भारतीय खिलाड़ियों कोनेरु हम्पी और दिव्या देशमुख नें पहला मुक़ाबला काले मोहरो से खेला था ऐसे मे दूसरे दिन सफ़ेद मोहरो से उन्हे खेलने का मौका मिलेगा और ऐसे में मनोवैज्ञानिक दबाव चीन की खिलाड़ियों पर होगा ।

सबसे पहले दिव्या और तान का मुक़ाबला समाप्त हुआ काले मोहरों से खेलते हुए दिव्या ने 30 चालों के बाद ड्रॉ पर संतुष्टि जताई। क्यूजीडी ओपनिंग में हुआ इस मुक़ाबले में दिव्या नें आईक्यूपी प्यादा होने की अपनी कमजोरी को अपने सक्रिय खेल से संतुलित कर दिया और तान के पास कोई मौका नहीं था बढ़त बनाने का ।

भारत की कोनेरु हम्पी ने लेई टिंगजी के ख़िलाफ़ 38 चालों का ड्रॉ खेला। इस मुक़ाबले में सबसे पहले ओपनिंग की चौंथी चाल में लेई को चौंकाया हालांकि लेई नें ओपनिंग में अपनी मामूली बढ़त को कायम रखा और एक समय वह थोड़ा बेहतर भी नजर आ रही थी पर लगातार मोहरो की अदला बदली से खेल पुनः संतुलित हो गया

नीचे देखे चेसबेस इंडिया की लाइव स्ट्रीम।