आज भी सर्वश्रेष्ट है मैग्नस इसमें किसी को भी कोई संशय नहीं।

कार्लसन ने गुकेश को 5 बार हराया और 1 बार ड्रॉ खेला, कार्लसन ने कारुआना को भी 2 बार हराया, हिकारू नाकामुरा के खिलाफ, उन्होंने 2 गेम जीते, 3 ड्रॉ और 1 हारे और कुल 170,000 अमेरिकी डॉलर जीते। अंतिम दिन, कार्लसन ने पहले चार गेम जीतकर बढ़त बनाई और कोई भी उन्हें रोकने में नाकाम रहा। डी गुकेश ने टूर्नामेंट में शुरुआत बहुत ही आतिशी अंदाज़ में की। पहले दिन उन्होंने तीन में से दो मुकाबले जीतकर और एक ड्रॉ खेलकर सर्वाधिक अंक जुटाए। खासतौर पर नाकामुरा और कारुआना के खिलाफ उनकी जीत उल्लेखनीय रही। हालांकि दूसरे और तीसरे दिन वे अपनी लय को बरकरार नहीं रख सके और कार्लसन जैसे अनुभवी खिलाड़ी के सामने झुकना पड़ा। कुल 10 अंकों के साथ वह चौथे स्थान पर रहे, लेकिन अपने जुझारू अंदाज और साहसिक चालों से गुकेश ने दर्शकों का दिल जरूर जीता।

मैगनस ने गुकेश को लगातार 2 बाजिया हरायी।

नाकामुरा और गुकेश की बाजी हुई ड्रा।

सफ़ेद मोहरो से कारूआना पर शानदार जीत।

प्रतियोगिता की अंतिम स्थिति कुछ इस प्रकार रही।