
ऐरोफ्लोट ओपेन 2020 के कैटेगरी बी टूर्नामेण्ट में खेल रहे 105 खिलाड़ियों में औदी अमेय को उनकी रेटिंग के अनुसार 53 रैंक मिली थी। प्रतियोगिता में अपने परफारर्मेस रेटिंग को 2551 के स्तर पर रखते हुए नौ राउण्ड के मैच में इन्होंने 6 अंक हालिस कर 10वां स्थान हासिल किया। औदी अमेय ने प्रतियोगिता के पहले ही राउण्ड में टॉप सीटेड और पिछली बार के कैटेगरी बी के चैम्पियन उक्रेन के ग्रांडमास्टर बोगदानोविच स्टानिस्लाव को एक शानदार मात देकर प्रतियोगिता में सनसनी फैला दी। प्रतियोगिता में औदी अमेय की यह सबसे शानदार जीत रही।

औदी अमेय ने टूर्नामेण्ट के अपने इस सफर में नौ चक्रों के मैच में 4 मैचों में जीत हासिल की और 4 मैच ड्रा रहे। वहीं दूसरे राउण्ड में उन्हें एक हार का सामना भी करना बड़ा। प्रतियोगिता में उनकी दूसरी सबसे बड़ी जीत सातवें राउण्ड में रूस के आईएम शिन्कीविच विटाली के खिलाफ रही। काले मोहरों से खेलते हुए औदी ने 34 चालों में मैच को अपने पक्ष में कर दिया।










