


पूरी तरह से एकाग्र मुद्रा में अधिबन भास्करन Photo David Llada
पहले बोर्ड पर नेत्तृत्व करते हुए शीर्ष ग्रांड मास्टर अधिबन भास्करन (2683) नें मिश्र के शीर्ष खिलाड़ी अमीन बासेम (2709) को पराजित करते हुए पहले बोर्ड पर लगातार तीसरी जीत दर्ज की और इस जीत के साथ ही अब अधिबन अपनी लाइव रेटिंग में 2698.5 अंक पर पहुँच गए है और देखना होगा की क्या अगले राउंड में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चीन के डिंग लीरेन के साथ क्या वह जीत दर्ज कर पाते है क्यूंकी अगर ऐसा हुआ तो आनंद , शशिकिरण , हरिकृष्णा और विदित के बाद अधिबन 2700 रेटिंग अंक हासिल करने वाले भारत के 5 वे खिलाड़ी बन जायंगे ।
खैर तीसरे राउंड में अधिबन के अलावा भारत को दो और बोर्ड से जीत का समाचार मिला तीसरे बोर्ड पर सूर्या शेखर गांगुली नें फावजी अधम को तो चौंथे बोर्ड पर सेथुरमन की जगह खेल रहे अरविंद चितांबरम नें इमेद अब्देलनाबाबी को हार का स्वाद चखाया । दूसरे बोर्ड पर भारत के कृष्णन शशिकिरण एडली अहमद के खिलाफ मैच ड्रॉ कर सके और इस तरह भारत नें 3.5-0.5 आधे से जीत दर्ज की ।
अब चीन से मुक़ाबला !

देखना होगा की क्या हर बोर्ड पर मजबूत रेटिंग से दावेदार नजर आ रही चीन को भारत पटखनी देगा

पुरुष वर्ग के राउंड 3 के मुक़ाबले
महिलाओं नें अर्मेनिया को हराया - भारतीय महिला टीम नें पहले दो मैच ड्रॉ खेलने के बाद अंततः तीसरे राउंड में अर्मेनिया को पराजित करते हुए ना एक बार फिर अपने अभियान में जान फूँक दी है ।


पहले दो मैच हारने वाली पद्मिनी राऊत नें वापसी करते हुए अन्ना सर्गस्यान को मात देकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया । दूसरे बोर्ड पर सौम्या स्वामीनाथन की लिलित मर्त्चियन के खिलाफ हार से स्कोर 2-1 हो गया पर पहले बोर्ड पर ईशा करवाड़े नें पहले बोर्ड पर एलिना दानीलियन से ड्रॉ खेलकर भारत को 2.5-1.5 से प्रतियोगिता में अपनी पहली जीत दिला दी इस जीत से भारत चौंथे स्थान पर तो पहुँच गया है ।

अब अगले राउंड में टीम को तीन विश्व चैम्पियन से सजी टीम रूस से टकराना है और देखना होगा अनुभव और रैंकिंग दोनों में कमजोर नजर आ रही भारतीय टीम रूस का कैसे मुक़ाबला करेगी ।
अरे कंही आप शतरंज समाचार देखना भूल तो नहीं रहे








