
विश्व महिला रैपिड शतरंज: पहला दिन : वैशाली नें दिखाया दम
_X7ADJ_1024x683.jpeg)
समरकन्द ( निकलेश जैन ) शतरंज के फटाफट फॉर्मेट रैपिड और ब्लिट्ज़ की विश्व शतरंज चैंपियनशिप में आज से रैपिड वर्ग के मुक़ाबले खेले गए । 11 राउंड के महिला वर्ग में पहले दिन रैपिड के कुल चार राउंड खेले गए जिसके बाद

फिलहाल चीन की ज़ू जिनर और बुल्गारिया की शालिमोवा नुर्ग्यूल अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर चल रही है और दूसरे दिन पांचवें राउंड में दोनों ही आपस में मुक़ाबला खेलेंगी ।

भारतीय खिलाड़ियों में वैशाली आर नें पहले दिन 3.5 अंक जोड़े और फिलहाल सयुंक्त दूसरे स्थान पर चल रही है , इस दौरान वैशाली नें सिर्फ पोलैंड की ओलिविया किओलबसा से ड्रॉ खेला जबकि बाकी तीनों मुक़ाबले जीते ।

भारत की शीर्ष खिलाड़ी कोनेरु हम्पी 3 जीत और 1 हार के साथ 3 अंक बनाकर खेल रही है ।

चार राउंड के बाद अन्य भारतीय खिलाड़ियों में पद्मिनी राऊत भी 3 अंको पर है , उन्होने चौंथे राउंड में दिव्या देशमुख को मात दी तो तीसरे राउंड में हरिका से ड्रॉ खेला

सौम्या स्वामीनाथन 2.5 ,हरिका द्रोणावल्ली , दिव्या देशमुख , वार्षिनी एस 2 अंक बनाकर खेल रही है
देखे सभी मुक़ाबले
Pairings/Results
Round 5 on 2023/12/27 at 1500



_DAMVC_1024x666.jpeg?width=1920)

_ZTT6R_1024x768.jpeg?width=1920)


