_9RM8B_731x291.jpeg)

वैशाली नें एक बार फिर इस स्मै फ़ाइनल मुक़ाबले मे बुलेट मैच के ठीक पहले हुए 5+1 और 3+1 ब्लिट्ज़ मुकाबलों मे बढ़त हासिल कर ली थी और वह 4-3 से आगे चल रही थी ऐसे मे 1+1 के अंतिम तीन बुलेट मुकाबलों मे परिणाम उशेनिना के पक्ष मे चला गया और उन्होने लगातार दो जीत दर्ज करते हुए 5-4 से बढ़त बना ली अंतिम बुलेट मुक़ाबला ड्रॉ रहा और इस तरह वैशाली की टूर्नामेंट से विदाई हो गयी । उन्होने इस टूर्नामेंट मे अपने प्रदर्शन से दुनिया भर मे प्रशंसा पायी है और अभी उन्हे दो और ग्रां प्री मे भाग लेना है ।

उशेनिना नें भी अंतिम समय मे जिस अंदाज मे वापसी की वह उनके स्तर को दिखाता है

फीडे ग्रां प्री के सभी परिणाम एक साथ

वैशाली की प्री क्वाटर फ़ाइनल मे अंटोनेटा स्टेफ़ानोवा पर 14 चाल मे जीत का विडियो विश्लेषण - हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल के सौजन्य से
आने वाली ग्रां प्री का कार्यक्रम

वैशाली को आने वाली दोनों ग्रां प्री मे अब पहले ही राउंड के प्ले ऑफ मुक़ाबले मे कोनेरु हम्पी का सामना करना होगा मतलब 1 जुलाई को


और फिर 8 जुलाई को

आने वाली अब तीनों ग्रां प्री मे हरिका खेलते नजर आएंगी








