

रोमांचक महिला स्पीड शतरंज फाइनल मे हरिका हारी, हाऊ ईफ़ान बनी विजेता
भारत की नंबर 2 शतरंज ग्रांडमास्टर हरिका द्रोणावल्ली नें फीडे महिला स्पीड शतरंज चैंपियनशिप मे उपविजेता के स्थान से संतोष करना पड़ा है । भारत की हरिका और चीन की विश्व की नंबर एक खिलाड़ी और चार बार की विश्व चैम्पियन हाऊ ईफ़ान के बीच 5 घंटे से अधिक समय तक शतरंज के फटाफट फॉर्मेट के तीन अलग टाइम कंट्रोल के कुल 28 मुक़ाबले खेले गए जिसमें 26 मुकाबलों के बाद तक स्कोर 13-13 से टाई पर था पर अंतिम दोनों मुक़ाबले ईफ़ान के खाते मे जाने से वह विजेता बनने मे सफल रही ।

मैच की शुरुआत मे लगातार चार मुक़ाबले ड्रॉ रहने के बाद हरिका नें लगातार दो मैच जीतकर 4-2 की बढ़त हासिल कर ली और सब कुछ उनके पक्ष मे जाता नजर आ रहा था

हालांकि हरिका के लिए मैच की शुरुआत बेहद शानदार रही और सबसे पहले खेले गए 5 मिनट +1 सेंकड़ के मुकाबलों मे वह एक समय 4-2 से आगे हो गयी थी पर तभी उनका इंटरनेट उन्हे धोखा दे गया और हरिका मैच समय की वजह से हार गयी और यही से मैच मे ईफ़ान वापसी करने मे सफल रही , मैच के बाद हरिका नें इस घटनाक्रम पर ज्यादा ध्यान ना देते हुए हाऊ ईफ़ान को बेहतर खेल की बधाई दी तो ईफ़ान नें माना की हरिका का इंटरनेट की वजह से एक मैच हारना हरिका को मनोवैज्ञानिक तौर पर परेशान कर गया और यह जीत उनके लिए भाग्यशाली रही और हरिका यह मैच जीत सकती थी ।

5+1 मिनट के 9 मुक़ाबले खत्म होने के बाद हरिका नें 5.5-3.5 की बढ़त बना रखी थी

पर इसके बाद 3+1 मिनट के मुक़ाबले ईफ़ान के लिए वरदान बनकर आए और उन्होने 6.5-2.5 से जीत दर्ज कर खुद के पक्ष मे 10-8 की बढ़त कायम कर ली

इसके बाद बुलेट मुकाबलों मे हरिका नें दो बार स्कोर बराबर किया पर अंतिम दोनों मैच हारकर वह खिताब हार गयी
हिन्दी चेसबेस इंडिया यूट्यूब चैनल पर मैच का सीधा प्रसारण किया गया

पिछले लंबे समय से चल रहे इस बड़े मुक़ाबले का शानदार अंत हुआ
देखे सभी मुक़ाबले








