डबल्यूआर मास्टर्स शतरंज – प्रज्ञानन्दा ने जर्मनी के विन्सेंट को हराकर की वापसी

विश्व के 10 बेहतरीन सुपर ग्रांड मास्टरों के बीच शुरू हुए डबल्यूआर मास्टर्स शतरंज में भारत के ग्रांड मास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानन्दा नें लगातार दो हार के बाद जीत से वापसी की । पहले राउंड में प्रज्ञानन्दा यूएसए के लेवोन अरोनियन से और दूसरे राउंड में हमवतन डी गुकेश से हार गए थे ।

तीसरे राउंड में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए प्रज्ञानन्दा नें जर्मनी के विन्सेंट केमर को राय लोपेज ओपनिंग में 43 चालों में हराया और अपना पहला अंक बनाया ।

देखे विडियो विश्लेषण 

यूएसए के लेवोन अरोनियन अब प्रतियोगिता में एकल बढ़त पर आ गए है उन्होने तीसरे राउंड में सफ़ेद मोहरो से सिसिलियन ड्रैगन ओपनिंग में उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव नोदिरबेक को सिर्फ 30 चालों में मात दी और 2.5 अंको के साथ एकल बढ़त पर पहुँच गए ।

देखे विडियो विश्लेषण 

कल तक सयुंक्त बढ़त पर चल रहे भारत के डी गुकेश और यूएसए के वेसली सो के बीच तीसरे राउंड में मुक़ाबला हुआ और बेनतीजा रहा और परिणाम स्वरूप दोनों खिलाड़ी 2 अंक बनाकर सयुंक्त दूसरे स्थान पर है ।

अन्य परिणामों में रूस के यान नेपोमनिशी से नीदरलैंड के अनीश गिरि नें

और रूस के आन्द्रे इसीपेंकों ने पोलैंड के यान डूड़ा  से बाजी ड्रॉ खेली ।

तीसरे राउंड के परिणाम 

तीसरे राउंड के बाद की स्थिति