वैसे तो विश्वनाथन आनंद अभी भी भारत के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी है पर पिछले कुछ दिनो मे उन्होने पहले भारत के युवा खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के प्रस्ताव को हाँ कहा

और अब सलाहकार मण्डल मे शामिल होना इससे यह साफ संकेत मिलता है की वह भविष्य मे भी भारत के लिए बड़ी भूमिका निभाने के लिए तैयार है । 

इसके साथ ही भारत सिंह चौहान नें यह भी कहा की आने वाले छह माह मे बड़े प्रायोजको को शामिल कर शतरंज लीग को शुरू करना  हमारा मुख्य उद्देश्य होगा और यह भारतीय शतरंज जगत को बदलने वाला कदम साबित होगा