गुजरात राज्य हमेशा से खेलो को बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करता रहा है । इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है । अहमदाबाद में स्थित संस्कार धाम स्पोर्ट्स अकादमी में स्टेट ऑफ आर्ट खेल कॉम्प्लेक्स का उदघाटन 8 सितंबर को किया गया है । शतरंज उन 12 खेलो में शामिल हो जो की अकादमी के द्वारा प्रोत्साहित किए जा रहे है । भारत के 5 बार के विश्व चैम्पियन विश्वनाथन आनंद 7 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर पहुंचे और एक बेहद ही अनोखा मैच भी खेला । उन्होने गुजरात के 20 प्रतिभाशाली बच्चो के साथ मुक़ाबला खेला जहां उन बच्चो को हर चाल चलने के पहले आपस में सलाह लेने की छूट थी । इस लेख में ना सिर्फ हम आपको इस आयोजन के बारे में बताएँगे पर आपको इस मैच के बारे में भी बताएँगे की किस तरह आनंद को काफी तकनीक का इतेमाल करना पड़ा इस मैच मे पूरा अंक बनाने के लिए ।
टीम को सहयोग देते गुजरात के जाने पहचाने प्रशिक्षक जॉय चौहान ताकि टीम आनंद के सामने कड़ी टक्कर दे सके| Photo: DD Girnar
मैच क्लासिकल सिससिलियन में खेला गया पर छठी चाल में 6.Bg5,आनंद नें 6.f3 खेला शायद ड्रैगन वेरिएसन की उम्मीद में ! पर उन्हे निराश नहीं होना पड़ा !
| Photo: DD Girnar
गुजरात के पहले ग्रांड मास्टर तेजस बाकरे इस कार्यक्रम को संचालित कर रहे थे और आनंद की हर चाल के बाद दर्शको को बताने की कोशिश कर रहे थे की आनंद की इस चाल के पीछे क्या सोच है
चेसबेस इंडिया से बात करते हुए तेजस नें कहा " आनंद के साथ समय व्यतीत करना और बात करना एक बेहद ही अनोखा और शानदार अनुभव था,खासतौर पर खेल के दौरान उनसे बात करना और उनके समझ और ह्यूमर नें इस आयोजन को बेहद मनोरंजक बना दिया । उन्होने और अरुणा नें वह समय भी याद किया जब मैं अपनी किशोरावस्था ( 17 वर्ष ) में मॉस्को में उनसे मिला था । आनंद नें तब शतरंज ऑस्कर जीता था और विश्व ओलंपिक यूथ का स्वर्ण पदक जीतने की वजह से वंहा आमंत्रित किया गया था "
आनंद पूरे मैच के समय काफी अच्छे मूड में नजर आए और उन्होने अपनी कई चालों के पीछे के कारण विस्तार से बताए | Photo: DD Girnar
इस मैच को खेलने के लिए आनंद के पास 10 मिनट थे जबकि गुजरात टीम के पास 20!
| Photo: DD Girnar
मैच में कुछ लम्हे ऐसे भी आए जब स्थिति थोड़ी मुश्किल हो गयी और आनंद को लगातार अच्छी चाले खोजनी पड़ी | Photo: DD Girnar
जैसे ही समय का दबाव बढ़ा तो आपस में सलाह लेना संभव नहीं रहा तो कुछ देर के लिए पूर्व विश्व स्कूल चैम्पियन ध्याना पटेल नें मोर्चा सम्हाला .
| Photo: DD Girnar
विश्वा वासनवाला नें भी समय के दबाव में गुजरात टीम का नेत्तृत्व किया | Photo: DD Girnar
आखिरकार 42 संघर्षपूर्ण चालों के बाद गुजरात की युवा टीम नें हार मान ली | Photo: DD Girnar
क्या शानदार अनुभव था इस युवा टीम का आनंद के साथ इस अवसर को साझा करने का | Photo: DD Girnar
खेल के बाद आनंद नें इंटरव्यू दिया जिसे लिया जुही बंसल और कुछ और पत्रकारो नें
| Photo: DD Girnar
मैच:
इस मैच में आनंद सफ़ेद मोहोरो से खेले उन्हे कुल 10 मिनट तो गुजरात टीम को 20 मिनट दिये गए
आनंद vs 20 खिलाड़ी गुजरात के
आनंद के सामने खेल रही टीम गुजरात नें ड्रैगन पर अपना विश्वास जताया !
सफ़ेद की चाल क्या चलेंगे आप ?
यहाँ पर बढ़त हासिल करने के लिए सिर्फ एक ही चाल है और वह है 14.Bc4! जिसे आनंद नें बिना किसी मुश्किल के चल दिया .
सफ़ेद यंहा पर एक प्यादा ज्यादा है पर राजा के सामने काले की खुली फाइल और विरोधी रंग के ऊंट के चलते इस खेल को जीतना आसान बिलकुल नहीं था
Qf2 जैसी अच्छी और धीमी चाल से आनंद ने खेल में पकड़ बनाए रखी .यहाँ पर काले मोहरो से ...e4 का प्यादा कुर्बान करना आवश्यक था जिससे खेल में काले के ऊंट की वापसी हो जाती और खेल रोचक हो जाता
और आखिरकार काले नें रक्षात्मक रुख बनाए रखा और आनंद नें बेहतर तकनीक का परिचय देते हुए राजा को आसानी से b5 खाने तक लाके अपने प्यादो के दम पर मैच जीत लिया !
मैच को और बारीकी से देखने के लिए देखे इंटरनेशनल सागर शाह का विश्लेषण
सिसिलियन ड्रैगन पर चेसबेस इंडिया शॉप पर उपलब्ध कुछ प्रोडक्ट :
Was a lovely experience. Interacting with the children and the school leadership. Its nice to see Sports play an important role in student development.Look forward to tomorrow’s panel discussion #FitIndiaMovementhttps://t.co/BF4N6qD0BL
Sagar Shah is a chess lover at heart. He likes to create things around chess and loves the sport dearly. Chess has impacted his life deeply and he wishes to spread the joy of chess to more people.