रोड टू मेल्टवाटर शतरंज – प्रग्गानंधा अर्जुन से हारकर बाहर

चैम्पियन चैस टूर के इंडियन ओपन मे जगह बनाने के लिए भारत के युवा ग्रांड मास्टरों के बीच रोड टू मेल्टवाटर शतरंज के सेमी फाइनल के चार नाम तय हो गए है । क्वाटर फाइनल मुक़ाबले मे सबसे बड़ा उलटफेर रहा टॉप सीड प्रग्गानंधा का बाहर होना उन्हे अर्जुन एरिगासी नें 1.5-0.5 पराजित कर दिया ।

अर्जुन जिस अंदाज मे इस समय खेल रहे है वह वाकई भारत की एक बड़ी उम्मीद बनकर उभर रहे है 

दूसरे क्वाटर फाइनल मे आरोण्यक घोष नें हर्षा भारतकोटी को 1.5-0.5 से मात देते हुए सेमी फाइनल मे प्रवेश कर लिया है ।

अन्य दो मुकाबलों मे एसएल नारायनन नें विसाख एनआर को 2-1 से पराजित किया 

तो डी गुकेश नें मित्रभा गुहा को 1.5-0.5 के अंतर से पराजित करते हुए अगले दौर मे जगह बनाई । 

अब सेमी फाइनल मे एसएल नारायनन डी गुकेश से तो अर्जुन एरिगासी आरोण्यक घोष से मुक़ाबला खेलेंगे ।