

अनीश गिरि बने डॉडजी इंटरनेशनल शतरंज के विजेता
नीदरलैंड के शीर्ष खिलाड़ी और विश्व नंबर 5 अनीश गिरि का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है और उन्होने इसी क्रम मे एक और खिताब अपने नाम कर लिया है ।

डॉडजी इंटरनेशनल ऑनलाइन शतरंज के फाइनल मुक़ाबले मे उन्होने शीर्ष जॉर्जिया खिलाड़ी जोबावा बादुर को 7-3 से पराजित किया ।
फाइनल के सभी मुक़ाबले
हिन्दी चेसबेस इंडिया लाइव विडियो विश्लेषण

इससे पहले अनीश नें रूस के डेनियल डुबोव को एक रोमांचक मुक़ाबले मे 7-5 से पराजित करते हुए फाइनल मे जगह बनाई ।

भारत के विदित गुजराती को सेमी फाइनल मे जोबावा के हाथो हार का सामना करना पड़ा , जोबावा के खिलाफ 12 मैच के मुक़ाबले मे 9 मुकाबलों तक 4-5.4.5 के स्कोर बराबर था पर इसके बाद लगातार दो मुक़ाबले हारकर विदित 6.5-4.5 से पराजित होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए ।

फाइनल मुक़ाबले मे अनीश गिरि नें चार राउंड के 2-2 के स्कोर के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और अगले छह मुकाबलों मे 4 जीत और 2 ड्रॉ से फाइनल मुक़ाबला एकतरफा बना दिया ।








