
टाटा स्टील इंडिया ब्लिट्ज़ महिला शतरंज : हरिका को सयुंक्त बढ़त
कोलकाता । टाटा स्टील इंडिया रैपिड और ब्लिट्ज इंटरनेशनल शतरंज में रैपिड के बाद आज ब्लिट्ज़ टूर्नामेंट के मुक़ाबले खेले गए । 3 मिनट + 2सेकंड के टाइम कंट्रोल में आज राउंड रॉबिन आधार पर खिलाड़ियों के बीच 9 राउंड हुए जिसके बाद 6.5 अंको पर भारत की हरिका द्रोणावल्ली और वर्तमान विश्व चैम्पियन चीन की जू वेंजून सयुंक्त रूप से बढ़त पर चल रही है ।

कल फिर से एक बार 9 राउंड और खेले जाएँगे । हरिका नें आज 5 जीत 3 ड्रॉ के परिणाम हासिल किए जबकि उनकी एकमात्र हार उन्हे कोनेरु हम्पी से मिली आखिरी राउंड में रूस की पोलिना शुवालोवा पर उनकी जीत खास रही ।

ब्लिट्ज़ के पहले दिन के खेल के बाद भारत की कोनेरु हम्पी और दिव्या देशमुख 5 अंक , रूस की पोलिना 4.5 अंक ,यूएसए की इरिना कृश और भारत की सविता श्री 4 अंक ,उक्रेन की एना उसेनीना और भारत की वन्तिका अग्रवाल 3.5 अंक और जॉर्जिया की नीनों बताश्विली 2.5 अंक बनाकर खेल रही है ।








