
टाटा स्टील मास्टर्स राउंड 5 और 6 : गुकेश नें विंसेट को हराया
विज्क आन जी , नीदरलैंड । में चल रहे शतरंज का विम्बलडन कहे जाने वाले टाटा स्टील शतरंज के पांचवें राउंड में एक बार फिर से तीन बाज़ियाँ निर्णायक रही जबकि चार बेनतीजा रही ।

सबसे बड़ी जीत दर्ज की विश्व चैम्पियन डी गुकेश नें उन्होने जर्मनी के विन्सेंट केमर को एक बेहतरीन बाजी में पराजित करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की

वहीं व्लादिमीर फेडोसीव नें एक और बेहतरीन बाजी खेलते हुए टॉप सीड फबियानों करूआना को पराजित कर दिया , यह 2800 रेटिंग के अधिक के खिलाड़ी पर उनकी लगातार दूसरी जीत थी

वहीं जॉर्डन वान फॉरेस्ट को पराजित करते हुए अब्दुसत्तोरोव नें एक बार फिर से प्रज्ञानन्दा के साथ सयुंक्त बढ़त में अपना स्थान बना लिया
छठा राउंड : अब्दुसत्तोरोव से गुकेश नें बचाई मुश्किल बाजी
विज्क आन जी, नीदरलैंड , 87वें विज्क आन जी टाटा स्टील मास्टर्स सुपर ग्रांड मास्टर टूर्नामेंट के छठे दौर में खेले गए सात मुकाबलों में 6 में परिणाम बेनतीजा रहेजबकि सिर्फ एक मात्र जीत दर्ज की सर्बिया के अलेक्सी सराना नें उन्होने लगातार दो जीत दर्ज करने वाले स्लोवेनिया के व्लादिमीर फेडोसीव को पराजित किया ।

हालांकि सबसे ज्यादा चर्चे में रहा विश्व चैम्पियन भारत के डी गुकेश और उनके खास प्रतिद्वंदी विश्व नंबर पाँच उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तारोव के बीच हुआ रोमांचक मुक़ाबला , एक समय तक गुकेश नें काले मोहरो से अपनी स्थिति को बराबरी पर बनाए रखा था पर अंतिम समय में उनसे लगातार कुछ गलतियाँ हुई और वह हार की कगार पर पहुँच गए थे पर उसके बाद गुकेश नें शानदार बचाव किया और हारी हुई बाजी बचा ली ।
भारतीय खिलाड़ियों में आर प्रज्ञानन्दा नें चीन के वे यी से , पेंटाला हरीकृष्णा नें नीदरलैंड के जॉर्डन से , अर्जुन एरीगैसी नें यूएसए के फबियानों करूआना से और लियॉन मेन्दोंसा नें नीदरलैंड के मैक्स वर्मार्डेन से बाजी ड्रॉ खेली।
राउंड 6 के बाद प्रज्ञानन्दा और अब्दुसत्तारोव 4.5 अंक बनाकर सयुंक्त बढ़त पर बने हुए है जबकि गुकेश 4 अंक बनाकर उनके ठीक पीछे ख़िताबी दौड़ में शामिल है ।
Round 6 results
Masters
Standings after Round 6
Round 7 pairings
Challengers
Standings after Round 6
Round 7 pairings


_TGF5E_1024x611.jpeg&w=3840&q=75)





