करूआना नें जीता ग्रांड चैस टूर का लगातार दूसरा खिताब 

जागरेब , क्रोसिया , यूएसए के फबियानो करूआना ने सुपरयूनाइटेड रैपिड और ब्लिट्ज 2024 का खिताब जीत लिया है बड़ी बात यह रही की उन्होने पांच राउंड बाकी रहते ही ख़िताबी जीत हासिल कर ली थी । 

यह करूआना की लगातार दूसरी ग्रांड चैस चेस टूर (जीसीटी) जीत है। वे वर्तमान में जीसीटी अंक तालिका के शीर्ष पर चल रहे है । 

अपनी जीत के बाद करूआना नें कहा "मेरे पास थोड़ी सी किस्मत भी थी। लेकिन मैं अपने खेल से बहुत खुश हूं।

अंतिम दिन ज्यादातर मैग्नस के रिकॉर्ड का पीछा करने के बारे में था जिसे मैं लगभग हासिल कर सका।

मैंने महसूस किया कि किसी बिंदु पर यह बहुत कठिन हो जाता है - जब हर कोई आपको हराना चाहता है, तो अंक जुटाना वास्तव में मुश्किल होता है," 

वैसे कहा जाये तो यह ग्रांड चैस टूर के सबसे बेहतरीन आयोजित टूर्नामेंट मे से एक था 

गुकेश के लिए यह टूर्नामेंट एक शानदार तैयारी की तरह था , उम्मीद है उन्हे इसका फायदा आगामी विश्व चैंपियनशिप में मिलेगा 

वहीं विदित के लिए टूर्नामेंट भले अच्छा नहीं बीता पर वह कुछ अच्छी जीत दर्ज करने में जरूर कामयाब रहे 

टूर्नामेंट की अंतिम अंक तालिका 

ग्रांड चैस टूर की वर्तमान अंक तालिका 

देखे सभी मुक़ाबले