


सिंकिफील्ड कप शतरंज – जेफ्री को हराकर मैक्सिम लाग्रेव नें बनाई बढ़त
ग्रांड चैस टूर 2021 के आखिरी और निर्णायक टूर्नामेंट सिंकिफील्ड कप शतरंज का सातवा राउंड 3 जीत और 2 ड्रॉ के परिणाम के साथ समाप्त हुआ ।

इसके पहले छठा राउंड बिना किसी परिणाम के सम्पन्न हुआ मतलब सभी मुक़ाबले बेनतीजा रहे

सबसे आगे चल रहे यूएसए के वेसली सो नें हमवतन सैम शंकलंद से ड्रॉ खेला और इसका फायदा मिला सयुंक्त बढ़त पर चल रहे मैक्सिम लाग्रेव को ,

उन्होने यूएसए के जेफ्री जियांग को मात देते हुए एकल बढ़त हासिल कर ली । मैक्सिम नें इस मैच में सफ़ेद मोहरो से खेलते हुए शानदार खेल दिखाया और अपनी राय लोपेज ओपनिंग की तैयारी से जेफ्री को 26 चालों में हार का स्वाद चखा दिया ।

अन्य परिणामों मे रूस के पीटर स्वीडलर नें यूएसए के स्वीरेज डी को पराजित कर प्रतियोगिता मे अपनी पहली जीत हासिल की

तो यूएसए के फबियानों करूआना नें अजरबैजान के ममेद्यारोव को पराजित किया और एक बार फिर लाइव विश्व रैंकिंग मे 2800 के पार हो गए

जबकि हंगरी के रिचर्ड रापोर्ट और यूएसए के लेनियर दोमिंगेज के बीच बाजी ड्रॉ पर खत्म हुई ।


7 राउंड के बाद मैक्सिम 5 अंक बनाकर पहले स्थान पर है जबकि करूआना , वेसली सो और लेनियर 4.5 अंको पर खेल रहे है।








