
अखिल भारतीय संघ के नए नियम के अनुसार जो भी खिलाड़ी अखिल भारतीय शतरंज संघ से पंजीकृत होगा वह एक ही बार मे अपने राज्य और जिला से भी पंजीकृत हो जाएगा ।

मतलब जब आप किसी टूर्नामेंट मे जाएँगे तो आपको अलग अलग फॉर्म भरने की जरूरत नहीं होगी

और आपको टूर्नामेंट की लंबी कतारों मे भी नहीं समय लगाना होगा

अखिल भारतीय शतरंज संघ के सचिव भारत सिंह चौहान नें कुछ दिन पहले इसकी घोषणा की थी और इसके विस्तृत जानकारी जारी की गयी है

इस नियम के अनुसार 1 अप्रैल से आप एआईसीएफ़ की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है और इसके लिए आपको सालाना 250 रुपेय देने होंगे लेकिन इसके बाद आपको राज्य और जिला संघ को अलग से पंजीकृत करने की जरूरत नहीं पड़ेगी मतलब आप अपने ही आप इन दोनों से जुड़ जाएँगे । बड़ी बात यह ही की 250 रुपेय की राशि मे राज्य को 125 रुपेय मिलेंगे जबकि उन्हे इसमे से 50 रुपेय जिला संघ को देना होगा और इस प्रकार एआईसीएफ़ को 125 , राज्य संघ को 75 और जिला संघ को 50 रुपेय की राशि प्राप्त होगी और इस तरह ना सिर्फ फायदा खिलाड़ियों को होगा बल्कि जमीनी स्तर तक संघठनों को खेल के विकास के लिए पैसे की मदद पहुंचेगी ।
एक अप्रैल से इस लिंक पर आप अपना पंजीकरण कर सकते है








