
शेनज़ेन , चीन में चल रही शेनज़ेन मास्टर्स शतरंज चैंपियनशिप में भारत के पेंटाला हरिकृष्णा विजेता नहीं बन पाये डबल राउंड रॉबिन आधार पर खेले गए इस टूर्नामेंट के अंतिम राउंड में उन्हे टॉप सीड और विश्व नंबर 3 चीन के डिंग लीरेन से हार का सामना करना पड़ा और 6 अंको के साथ वह उपविजेता के स्थान पर रहे । वैसे इतने मजबूत टूर्नामेंट में उपविजेता का स्थान भी बड़ी कामयाबी है और उनके द्वारा लगातार 4 मुक़ाबले 2700 से अधिक रेटिंग के खिलाड़ी से जीतने का रिकार्ड सबसे बड़ी बात रही । इस हार के बाद भी हरिकृष्णा अब 2730 अंको के साथ विश्व रैंकिंग में 24 वे स्थान पर पहुँचने में कामयाब रहे ।



क्यूँ खास है हरिकृष्णा का यह प्रदर्शन

हरिकृष्णा अप्रैल 2014 के बाद से मतलब ठीक 5 सालों से विश्व टॉप 30 में शामिल रहे है और साथ ही साथ सितंबर 2013 के बाद से ही उन्होने जब दूसरी बार 2700 का आंकड़ा छुआ तब से वह कभी पीछे मुड़कर नहीं आए । नवंबर 2016 में तो वह 2768 रेटिंग के साथ विश्व टॉप 10 में भी पहुँच गए और ऐसा लगा की अब वह जल्द ही आनंद को पीछे छोड़ देंगे पर उसके बाद यह फासला एक बार फिर बढ्ने लगा और इस प्रतियोगिता के पहले दो मैच के बाद तो हरिकृष्णा विदित से भी रेटिंग में पीछे होते नजर आए पर हरिकृष्णा के लिए यही वापसी का समय बनकर आया और उन्होने लगातार 4 मैच जीतकर ना सिर्फ एक रिकॉर्ड बनाया बल्कि अपना खोया हुआ आत्मविश्वास भी पा लिया । उनका यह प्रदर्शन दुनिया भर के कई सुपर ग्रांडमास्टर टूर्नामेंट आयोजको को भी प्रभावित करेगा और इससे उन्हे मिलने वाले और मौके भी बढ़ सकते है जो उनके लिए अच्छी बात है ।



फ़ाइनल रैंकिंग शेनज़ेन मास्टर्स

देखे चेसबेस इंडिया हिन्दी यूट्यूब पर कुछ खास मैच के विश्लेषण और सबस्क्राइब करे हमारा चैनल
देखे सभी मुक़ाबले








