समय रैना बने सीओबी ऑल स्टार्स शतरंज के विजेता 

भारत के प्रसिद्ध स्टैंड अप कोमेडियन नें लगातार कुछ समय से खासतौर पर कोविड आने के बाद से शतरंज खेल को ज्यादा से ज्यादा लोगो तक पहुंचाने मे खास भूमिका निभाई है और इसी दौरान समय रैना नें तो जैसे इस खेल के लिए खुद को समर्पित ही कर दिया उनके चैनल के माध्यम से उन्होने लगातार शतरंज पर कार्यक्रम किए , विश्वनाथन आनंद से लेकर मेगनस कार्लसन को भी आमंत्रित किया और खेल के प्रति उनका जुनून बढ़ता ही गया । फिर आया कोमेडियन ऑन द बोर्ड शतरंज जिसमें बड़े बड़े हास्य सितारे नजर आए पर कई कोशिश के बाद भी समय के हाथ से खिताब छिटक ही गया पर अब से कुछ देर पहले ही बिसवा कल्याण रथ को मात देते हुए उन्होने सीओबी ऑल स्टार्स शतरंज का खिताब अपने नाम कर लिया है । 

समय के सामने थे बिसवा कल्याण रथ और बेस्ट ऑफ टू के फाइनल मुक़ाबले मे पहला मैच जीतकर शानदार शुरुआत की 

इसके बाद अगले मैच मे जब समय लगभग हार की कगार पर थे बिसवा नें अपना मुफ्त मे हाथी मरवाते हुए समय को वापसी का मौका दे दिया 

h3 की इस चाल नें बिसवा से विजेता का ताज छीन लिया 

इसके बाद टाईब्रेक के मुक़ाबले मे समय नें बिना कोई मौका दिये खिताब अपने नाम कर लिया 

देखे समय की जीत का विडियो