

ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज – भारत से विदित करेंगे प्रतिभागिता
चैम्पियन चैस टूर के तीसरे पड़ाव ओपेरा यूरो रैपिड शतरंज मे एक बार फिर भारत के ग्रांड मास्टर विदित गुजराती की वापसी हुई है । इससे पहले उन्होने दिसंबर मे स्किलिंग ओपन मे भाग लिया था । 16 खिलाड़ियों के बीच यह प्रतियोगिता खेली जाएगी जिसमें सभी को आपस मे राउंड रॉबिन आधार पर मुक़ाबला खेलना होगा ,मतलब कुल 15 राउंड खेले जाएँगे ।
_WZ8YX_1214x779.jpeg)
विदित गुजराती के अलावा प्रतियोगिता मे विश्व चैम्पियन नॉर्वे के मेगनस कार्लसन ,नीदरलैंड के अनीश गिरि ,रूस के इयान नेपोंनियची ,डेनियल डुबोव और अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक ,अर्मेनिया के लेवोन आरोनियन ,चीन के डिंग लीरेन ,अजरबैजान के तैमूर रद्जाबोव ,अमेरिका के हिकारु नाकामुरा ,वेसली सो ,लिनियर दोमिंगेज और सैम शंकलंद ,पोलैंड के जान डुड़ा ,फ्रांस के मकसीम लागरेव और जर्मनी के मतथिस ब्लूएबम भी खेलते नजर आएंगे । ऑनलाइन होने जा रही इस प्रतियोगिता मे 25 मिनट के रैपिड मुक़ाबले खेले जाएँगे । प्रतियोगिता 6 फरबरी से 14 फरबरी के दौरान खेली जाएगी ।
_RPFX5_1057x566.jpeg)
टूर की अब तक की अंक तालिका
_X8QTA_1251x314.jpeg)








