

पिछले वर्ष जब सिर्फ क्लासिकल मुकाबले खेले गए थे तब करूआना नें यह खिताब अपने नाम किया था और इस बार अरमागोदेन मे वह शुरुआत से अच्छा नहीं खेल रहे थे पर अंतिम राउंड में मेगनस कार्लसन पर उनकी जीत दर्शको के लिए रोमांच लेकर आई ।


अंतिम राउंड में भारत के विश्वनाथन आनंद को पराजित करते हुए अर्मेनिया के लेवान अरोनियन 10.5 अंक बनाकर बेहतर टाईब्रेक के आधार पर दूसरे स्थान पर रहे । उन्होने काले मोहरो से खेलते हुए पहले तो क्लासिकल मुक़ाबले में आनंद को ड्रॉ पर रोका तो अरमागोदेन मुक़ाबले में ड्रॉ खेलते हुए पूरा अंक हासिल कर लिया और 1.5-0.5 से जीत दर्ज की ।


वही अंतिम राउंड में मेगनस कार्लसन को पराजित करने वाले फबियानों करूआना 10 अंको के साथ चौंथे तो अमेरिका के ही वेसली सो 10 अंको के साथ पांचवे स्थान पर रहे ।चीन के डींग लीरेन 8.5 अंक के साथ छठे स्थान पर रहे । फ्रांस के मेक्सिम लाग्रेव 8 अंक बना सके और इतने ही अंक बनाने वाले आनंद से टाईब्रेक के आधार पर सातवे स्थान पर रहे जबकि आनंद को आठवाँ स्थान प्राप्त हुआ । अजरबैजान के ममेद्यारोव 5.5 अंक के साथ नोवे तो रूस के अलेक्ज़ेंडर ग्रीसचुक दसवें स्थान पर रहे ।
Standings after round 9
| # | Name | Country | Rating | Points |
| 1 | Magnus Carlsen | Norway | 2875 | 13.5 |
| 2 | Levon Aronian | Armenia | 2752 | 10.5 |
| Yu Yangyi | China | 2738 | 10.5 | |
| 4 | Fabiano Caruana | USA | 2819 | 10 |
| Wesley So | USA | 2754 | 10 | |
| 6 | Ding Liren | China | 2805 | 8.5 |
| 7 | Maxime Vachier-Lagrave | France | 2779 | 8 |
| Viswanathan Anand | India | 27678 | 8 | |
| 9 | Shakhriyar Mamedyarov | Azerbaijan | 2774 | 5.5 |
| Alexander Grischuk | Russia | 2775 | 5.5 |

भारत के विश्वनाथन आनंद के लिए टूर्नामेंट मिला जुला रहा और पहले तो दो राउंड में कार्लसन और ममेद्यारोव के हाथो हार के बाद उन्होने मेक्सिम लाग्रेव ,डींग लीरेन और वेसली सो को मात देकर अच्छी वापसी की और लगा की वह लय में लौट आए है पर फिर उन्हे यू यांगी और फबियानों करूआना से करीबी हार का सामना करना पड़ा । अंतिम दो राउंड में भी पहले वह रूस के ग्रीसचुक से जीते पर अंतिम राउंड लेवान अरोनियन से हार गए और इस प्रकार 9 में से 4 जीत और 5 हार उनके खाते में आई ।
आनंद की जीत पर हमने लगातार विडियो बनाए देखे सभी विडियो हिन्दी चेसबेस इंडिया के सौजन्य से और सबस्क्राइब करे हमारा चैनल

आनंद नें क्लासिकल मे एक हार और आठ ड्रॉ के साथ 4 अंक तो अरमागोदेंन में 3 जीत और दो ड्रॉ ( जिसमें एक में जीत और एक में हार मिली नियम अनुसार ) कुल 4 अंक बनाए
सभी क्लासिकल मुक़ाबले








