18 अप्रैल से शुरू हुये मेगनस कार्लसन शतरंज टूर अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुँच गया है । चार माह और 2 दिन मे पूरे होने वाले इस टूर नें इस कोरोना काल मे भी शतरंज को जारी रखने और सीखने समझने का भरपूर मौका दुनिया भर के लोगो को दिया और खेल को एक नयी पहचान भी हासिल हुई । मेगनस कार्लसन नें इस टूर के सबसे ज्यादा खिताब हासिल किए ।

1 मिलियन डॉलर के इस टूर का अंतिम पड़ाव अब 9 अगस्त से शुरू होने जा रहा है और इसमें टूर के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी मेगनस कार्लसन , डिंग लीरेन , डेनियल डुबोव और हिकारु नाकामुरा खेलते नजर आएंगे 

सेमी फाइनल मे मेगनस कार्लसन डिंग लीरेन से तो डेनियल डुबोव हिकारु नाकामुरा से खेलते नजर आएंगे 

तो अब जब डिंग से टाकराएंगे कार्लसन तो नजर होगी इस बात पर की क्या डिंग उन्हे ग्रांड फाइनल मे जाने से रोक पाएंगे ?

खेल की हर बारीक विश्लेषण विडियो को हिन्दी भाषा मे देखने के लिए जुड़े हिन्दी चेसबेस इंडिया चैनल से 

देखे मेगनस कार्लसन टूर  के कुछ खास विडियो